शाहरुख खान के 'मन्नत' की नई नेम प्लेट अचानक हुई गायब, जानें क्या है इसके पीछे का कारण

पिछले दिनों शाहरुख खान के घर के बाहर एक नई नेम प्लेट लगाई गई थी। इस नेम प्लेट के साथ लोगों ने खूब तस्वीरें खिंचवाईं लेकिन अब ये नेम प्लेट अचानक ही अपनी जगह से गायब हो गई है।

मुंबई, 28 मईः बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान न सिर्फ अपनी रोमांटिक एक्टिंग के लिए इंडस्ट्री में मशहूर हैं बल्कि लोग उनकी एक झलक पाने केलिए मुंबई स्थित उनके घर के बाहर घंटो खड़े रहते हैं। शाहरुख खान का घर अब सिर्फ घर नहीं है, समंदर किनारे बेहद खूबसूरत लोकेशन पर बना उनके सपनों का ये आशियाना एक टूरिस्ट स्पॉट और लैंडमार्क बन चुका है। लोग अक्सर शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बाहर खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाते हैं। पिछले दिनों शाहरुख खान के घर के बाहर एक नई नेम प्लेट लगाई गई थी जिसकी कीमत तकरीबन 25 लाख रुपये बताई जा रही थी। इस नेम प्लेट के साथ लोगों ने खूब तस्वीरें खिंचवाईं लेकिन अब ये नेम प्लेट अचानक ही अपनी जगह से गायब हो गई है।

Recommended Video

      Shah Rukh Khan House Mannat Name Plate: Diamond निकल ने के बाद गायब हुआ नेम प्लेट | वनइंडिया हिंदी
      shah rukh khan

      नेम प्लेट से निकल गया डायमंड
      मुंबई में लोगों का शाहरुख खान के घर के बाहर तस्वीरें खिंचवाना लगातार जारी है लेकिन इसी बीच उनके घर के बाहर लगाई गई इस आलीशान नेम प्लेट को हटा दिया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस नेम प्लेट से एक डायमंड नीचे गिर गया था जिसके बाद इसे हटा दिया गया है। अब इसे ठीक करवाने के बाद शायद फिर अपनी जगह पर लगा दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस नेम प्लेट की मरम्मत और बाकी काम घर के अंदर ही होंगे। इसे ठीक करवाने के लिए कारीगरों को मन्नत में ही बुलाया गया है। घर के भीतर बैठकर ही इस नेम प्लेट को ठीक किया जाएगा और उसका डायमंड सही जगह पर लगवाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक मन्नत की नेम प्लेट घर के भीतर ही मौजूद है।

      घर के अंदर ही ठीक होगा नेम प्लेट
      आपको बता दें कि शाहरुख खान के बंगले को लेकर फैंस में इतना क्रेज है कि जब शाहरुख के बंगले पर नई नेम प्लेट लगाई गई थी तो देखते ही देखते ट्विटर पर #Mannat ट्रेंड करने लग गया था। उनके फैंस घर की नई नेम प्लेट के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए उत्साहित नजर आ रहे थे। नई नेम प्लेट के लगने के बाद रोज शाहरुख खान के घर के बाहर हजारों लोगों की भीड़ लगी रहती थी। लोग बस चाहते थे कि वह अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पा लें ताकि उनका दिल खुश हो जाए। फिलहाल मन्नत का नया नेम प्लेट हटा लिया गया है लेकिन शाहरुख खान के घर के बाहर फैंस का फोटो खिंचवाने का उत्साह बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+