'सम्राट पृथ्वीराज' के बाद इस बायोपिक में नजर आएंगे अक्षय कुमार, यूजर्स बोले- 'इतनी जल्दी तो मैगी भी नहीं बनती'
'सम्राट पृथ्वीराज' के बाद अक्षय कुमार अब जसवंत सिंह की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अक्षय के किरदार की तस्वीर फैंस के साथ साझा की, जिसके बाद नेटिजन्स ने अक्षय को बुरी तरह से ट्रोल कर डाला।
मुंबई, 10 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बीते कुछ समय से लगातार फिल्में कर रहे हैं। हालांकि, एक्टर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही हैं, लेकिन बावजूद इसके एक्टर नई-नई फिल्में कर अपना लक आजमाने पर लगे हैं। 'सम्राट पृथ्वीराज' के बाद अभिनेता अब जसवंत सिंह की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। एक्टर ने अपने किरदार की एक झलक फैंस के साथ शेयर भी की थी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अक्षय के किरदार की तस्वीर फैंस के साथ साझा की है, जिसके बाद बैक टू बैक फिल्में करने को लेकर नेटिजन्स ने अक्षय को बुरी तरह से ट्रोल किया है। यूजर्स ने इसे एक और फ्लॉप बताया है।

बुरी तरह ट्रोल हुए अक्षय
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म में उनके किरदार की झलक देखकर यूजर्स ने मजे लेते हुए कहा कि इतनी जल्दी तो मैगी भी नहीं बनती, जितनी जल्दी इन साहब की मूवी आ जाती है। आपको एक साल में 4-4 बार देखकर बोर हो गए हैं। पृथ्वीराज में आपकी घटिया परफॉर्मेंस देखने के बाद हमें आराम करने के लिए ब्रेक चाहिए।
यूजर ने दे डाली सलाह
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अक्षय इतनी जल्दी मूवी करने के चक्कर में डेडीकेशन और हार्डवर्क नजर नहीं आता। इन्हें सिर्फ कॉमेडी और एक्शन फिल्में करनी चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा कि इन्होंने फिल्म की शुरुआत की है, या फिर एक ही दिन में खत्म कर डाली?
बुरी तरह से पिटी 'सम्राट पृथ्वीराज'
आपको बताते चलें कि बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज फिल्म हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्टर के साथ मानुषी छिल्लर भी लीड रोल में थीं। मानुषी ने अक्षय की इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि, एक्टर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और बुरी तरह से पिट गई। अक्षय की फिल्म के इतने बुरे हाल देखने के बाद से नेटिजन्स उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद बिना देरी किए दूसरी फिल्म की डीटेल्स जारी करने को लेकर एक्टर सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications