आखिर क्यों अरमान मलिक की बीवी और श्वेता तिवारी की हो रही तुलना? पायल मलिक को लोगों ने दी ये सलाह
Armaan malik wife and Shweta Tiwari comparison: श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस के लिए फैंस के बीच खूब मशहूर हैं। एक्ट्रेस अकसर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इन दिनों वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर दिये बयानों को लेकर भी खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी में चल रहे बवाल और बेटी की परवरिश को लेकर भी बात की।
अब श्वेता एक बार फिर उस वक्त सुर्खियों में आ गईं जब लोग उन्हें यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक से कंपेयर करने लगे। पायल मलिक से श्वेता का कंपेरिजन क्यों हो रहा है, चलिये इस बारे में बात करते हैं।

श्वेता तिवारी की जिंदगी एक खुली किताब की तरह है। शायद ही कोई होगा, जिसे एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ के बारे में ना पता हो। एक्ट्रेस ने दो शादियां कीं और दोनों ही नहीं चल पाईं। अब श्वेता अकेले ही जिंदगी के सफर पर हैं।
श्वेता तिवारी ने अपने पूर्व पति पर घरेलू हिंसा जैसे संगीन आरोप लगाए थे। श्वेता ने साफ कहा था कि उन्होंने ये रिश्ता ही इसलिए खत्म किया था। इस बयान पर लोगों ने श्वेता को काफी शाबाशी देते हुए उन्हें बदादुर महिला बताया था।
वहीं पायल मलिक की बात करें तो उनके पति अरमान मलिक की उनसे दूसरी शादी हुई थी। पायल से पहले अरमान मलिक ने पहले भी एक शादी की हुई थी। वहीं पायल से शादी के बाद अरमान मलिक ने कृतिका मलिक से तीसरी शादी कर ली।
पायल ने खुद बिग बॉस में आकर बताया था कि उनपर क्या बीती जब उनके पति ने दूसरी शादी कर ली। मगर वे तब फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट नहीं थी तो कुछ नहीं कर सकी। ऐसे में अब उनके इसी बयान को लेकर लोग एक बार फिर उनका जिक्र कर उन्हें श्वेता तिवारी से कंपेयर कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि श्वेता तिवारी ने अकेले ही अपनी बेटी पलक को पाला। उनके दोनों पतियों से उनका तलाक हो गया था और उनकी पर्सनल लाइफ काफी उथल पुथल भरी चल रही थी मगर फिर भी एक्ट्रेस काफी हिम्मत कर आगे बढ़ीं और अपनी बेटी को बड़ा किया। मगर दूसरी तरफ पायल को लेकर लोगों का कहना है कि पति ने चीट किया मगर फिर भी वे उसके साथ ही रहीं।
पायल मलिक की बात करें तो 'बिग-बॉस ओटीटी 3' में वे नजर आई थी। पायल ने अपने तलाक के बारे में काफी कुछ कहा था। मगर लोगों ने उनसे सिंपथी जताने की बजाय उन्हें उल्टे ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि पायल को अकेले जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications