बिहार की खूबसूरत अभिनेत्री Neha Sharma जब बुरी तरह हुईं थीं ट्रोल, खुद पोस्ट कर बताई वायरल तस्वीर की सच्चाई

Neha Sharma Edited Pic Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर अपनी बोल्ड और बेबाक अंदाज़ के लिए सुर्खियों में छाई रहती है। अपनी खूबसूरती और अभिनय से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली नेहा शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। यही वजह है कि उनके बहुत सारे फॉलोअर्स भी हैं।

फिल्मों में उनके अभिनय ने लगातार ध्यान आकर्षित किया है, जिससे वह अपनी दमदार एक्टिंग स्किल्स और ग्लैमरस अपीयरेंस के कारण लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हालांकि, नेहा का सफर विवादों से अछूता नहीं रहा है। कुछ साल पहले, उन्हें ऐसे हालात का सामना करना पड़ा, जो कि उन्होंने ख्वाबों में भी नहीं सोचा था।

Neha Sharma fake photo controversy Bollywood actress Courageous Response to Edited Photo News

नेता शर्मा को खुद अपने सोशल हैंडल पर पोस्ट कर सफाई पेश करनी पड़ गई थी। दरअसल उनकी एक एडिटेड तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिस वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। नेता शर्मा की सेल्फी में पीछे 'सेक्स टॉय' दिखाया गया था, जो कि हक़ीकत में नहीं था।

तस्वीर के साथ छेड़-छाड़ कर वायरल उसे वायरल किया गया, अभिनेत्री को नेटिज़ेंस से ट्रोलिंग और आलोचना का सामना करना पड़ा। बेवजह की आलोचना से दुखी होकर नेहा ने सोशल मीडिया पर अपनी सच्चाई बयां की। उन्होंने बिना किसी बदलाव के और बिना किसी विवाद के असली फोटो शेयर की।

नेहा शर्मा ने तस्वीर के साथ ही एक संदेश भी शेयर किया। 'यह देखना दुखद है कि महिलाओं से नफरत करने वाले लोग किस हद तक जा सकते हैं...., फोटो मॉर्फिंग बंद करें...यह असली तस्वीर देखें। नेहा शर्मा के इस पोस्ट पर लोगों ने उनकी हिम्मत को सलाम किया और कहा कि इस तरह के लोगों को सही जवाब मिला है।

कुछ असमाजिक तत्व इस तरह का काम करने से बाज़ नहीं आते हैं, लेकिन उन्हें सही जवाब मिलने के बाद खामोश बैठ जाते हैं। इससे अफवाहों पर भी लगाम लगता है। इन सब मामलों में सच्चाई सामने आना बहुत ही ज़रूरी है। नेहा शर्मा ने जिस बेबाकी से अपनी बात को पोस्ट किया था, वह सराहनीय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+