'अगर मैंने कॉल किया होता तो, शायद....', Neha Marda ने सिद्धांत वीर सू्र्यवंशी की मौत के बाद किया खुलासा
मशहूर टीवी एक्ट्रेस सिद्धांत वीर सू्र्यवंशी का 46 साल की उम्र में निधन हो गया था। जिसके बाद उनकी को स्टार नेहा मर्दा ने एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर से हुए झगड़े का जिक्र किया।
Neha Marda Siddhaanth Vir Surryavanshi: टीवी के जाने-माने एक्टर सिद्धांत वीर सू्र्यवंशी की मौत की खबर से पूरी टीवी इंडस्ट्री सदमे में है। एक्टर को जिम में वर्कआउट करते हुए अचानक दिल का दौरा पड़ा और वो अचानक जमीन पर गिर गए। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद एक्टर की जान नहीं बच पाई। उनकी उम्र महज 46 साल की थी। इस बीच एक्टर की को-स्टार नेहा मर्दा ने दोनों के बीच हुए झगड़े का खुलासा किया है।

सिद्धांत वीर की मौत पर नेहा मर्दा का खुलासा
टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा और सिद्धांत वीर सू्र्यवंशी ने मशहूर टीवी शो 'क्यों रिश्तों में कट्टी-बट्टी' में एकसाथ काम किया था। अब एक्टर की मौत की खबर से नेहा मर्दा काफी दुखी हैं। इस बीच टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपना दुख जाहिर कर बताया कि, महज कुछ छोटी-मोटी कहासुनी की वजह से दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी।

बोलीं- 'काश मैंने उन्हें किया होता तो शायद...'
नेहा को इस बात का बहुत अफसोस है कि सिद्धांत के जीते जी उन्होंने अपने आपसी झगड़़े को क्यों नहीं सुलझाया। नेहा ने दिए इंटरव्यू में कहा कि, "मुझे इतना बुरा लग रहा है कि किसी बात पर असहमति होने के बाद, हमने एक-दूसरे से बात करनी बंद कर दी थी। करीबी दोस्त होने से हम सिर्फ सह-अभिनेता बन गए थे। अब मुझे उन्हें फोन ना करने का अफसोस हो रहा है। अगर मैंने वह कॉल किया होता, तो हम फिर से दोस्त बन जाते। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि वह चले गए हैं।"

सिद्धांत थे जिम के शौकीन
नेहा मर्दा ने बताया कि सिद्धांत जिम के शौकीन थे और वह अपनी हेल्थ का खास ध्यान रखते थे। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'वह कभी भी कुछ भी गलत नहीं खाते थे और यहां तक कि पार्टियों में भी मैंने उन्हें कभी शराब पीते हुए नहीं देखा था। वह इतने फिटनेस फ्रीक थे कि वजन कम करने के लिए हम उनसे सलाह लिया करते थे कि क्या खाएं और क्या नहीं। मेरे पति और सिद्धांत अच्छे दोस्त थे और हम चारों, उनकी पत्नी एलेसिया के साथ मुंबई में मेरे घर पर खूब पार्टी करते थे'।

इस टीवी शो से किया था डेब्यू
नेहा और सिद्धांत ने इससे पहले मशहूर टीवी शो 'ममता' में भी काम कर चुके हैं। सिद्धांत ने साल 2005 में कुसुम के साथ अपना टीवी डेब्यू किया और सूफियाना इश्क मेरा और जिद्दी दिल माने ना जैसे शो कर लोकप्रियता हासिल की थी। उनका आखिरी शो कंट्रोल रूम था, जो इसी साल सितंबर में खत्म हुआ।

सिद्धांत का आखिरी टीवी सीरियल
इसके बाद सिद्धांत कृष्ण अर्जुन, कसौटी जिंदगी की जैसे शो का हिस्सा थे। उसके बाद उन्होंने वह विरोध, भाग्यविधाता, क्या दिल में है जैसे टीवी शो में भी दिखाई दिए। हालांकि इस बीच उन्होंने फिल्मी दुनिया में भी अपना किस्मत आजमाने की कोशिश की। हालांकि साल 2020 में उन्होंने दोबारा टीवी पर वापसी की और एक्ट्रेस नेहा मर्दा के साथ सीरियल 'क्यूं रिश्तों में कट्टी बट्टी' में बतौर लीड रोल में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications