Neetu Kapoor और बहू आलिया भट्ट की इस वजह से होती है तू-तू मैं मैं, समधन सोनी राजदान से भी होती है लड़ाई
Koffee With Karan 8: करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण 8 इन दिनों काफी चर्चा में हैं। पिछले एपिसोड में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर नजर आए थे। वहीं इस बार बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर और जीनत अमान शो का हिस्सा बनीं। शो में दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। इस दौरान नीतू ने बताया कि आखिर किस बात को लेकर उनके बहू आलिया से अक्सर झगड़े हो जाते हैं।
करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 8 में नीतू कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते को लेकर सवाल किए गए। इस दौरान करण ने उन्हें पोती राहा के एक साल पूरे होने पर बधाई भी दी। जब नीतू ने शो में राहा के बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि पोती को लेकर अक्सर उनके आलिया और समधन सोनी राजदान से झगड़े होते रहते हैं।

नीतू कपूर ने कहा कि, राहा अब धीरे-धीरे बड़ी हो रही है तो मैं अक्सर घर के हाउस हेल्प से कहती रहती हूं कि राहा को पापा बोलना सिखाए। लेकिन आलिया की मम्मी सोनी राजदान चाहती हैं कि राहा पहले मम्मी बोलना सीखे।' ये सुनकर करण जौहर की हंसी छूट जाती है और कहते हैं कि आपकी इस बात को लेकर घर पर लड़ाई होती है।
नीतू कपूर ने आगे बताया कि, एक दिन जब वह घर गई तो आलिया उनसे कहती हैं कि राहा ने मम्मा बोला। इस पर नीतू ने उनको जवाब देते हुए कहा कि उसने मम्मा नहीं मम-मम बोला है तो इस बात पर इतना ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा नीतू ने बहू आलिया से नोकझोंक को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए।
बता दें कि, नीतू कपूर ने शो में यह भी खुलासा किया ऋषि कपूर से पहले उनका अपने चचेरे ससुर शशि कपूर पर सीक्रेट क्रश था। ये सुनकर खुद करण जौहर शॉक्ड हो जाते हैं और कहते हैं- 'आपका आपके अंकल पर क्रश था?' बता दें कि राज कपूर और शशि कपूर भाई हैं। ऐसे में नीतू के रिश्ते में वह चाचा ससुर लगे।












Click it and Unblock the Notifications