आलिया भट्ट से मिलने से नीतू कपूर ने किया साफ इंकार, क्या दोनों के बीच है कोई बड़ी तकरार?

हाल ही में नीतू कपूर को मीडिया ने मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या वह अपनी बहू आलिया भट्ट से मिलने विदेश जा रही हैं तो उन्होंने इस वजह से मिलने से साफ इंकार कर दिया।

मुंबई, 7 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने मां बनने की घोषणा की थी। लेकिन इसके बावजूद एक्ट्रेस काम में भी पूरा फोकस कर रही हैं। इन दिनों वह लंदन में अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस बीच आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नीतू कपूर ने आलिया भट्ट से मिलने से साफ मना कर दिया है। जानिए क्यों

नीतू कपूर ने क्यों आलिया से मिलने से किया इंकार?

नीतू कपूर ने क्यों आलिया से मिलने से किया इंकार?

सिनेमा जगत के क्यूट कपल में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों ने माता-पिता की घोषणा की थी। जिसके बाद से कपूर खानदान में खुशी की लहर है। लेकिन प्रेगनेंसी के बावजूद एक्ट्रेस इन दिनों लंदन में अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच आलिया भट्ट की सास यानी नीतू कपूर को जब एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो उन्होंने अपनी बहू से मिलने से साफ इंकार कर दिया।

नीतू कपूर ने बताई ये वजह

हाल ही मे रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर को मीडिया ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि, क्या वह अपनी बहू आलिया भट्ट से मिलने विदेश जा रही हैं तो उन्होंने साफ मना कर दिया। नीतू कपूर ने जवाब देते हुए कहा कि, वह अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर से मिलने विदेश जा रही हैं। इसके बाद जब उनसे दोबारा पूछा गया कि क्या वह बहूरानी से नहीं मिलेंगी? तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, वो लंदन में शूटिंग पर गई हुई हैं। फिलहाल नीतू कपूर की ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है।

दादी बनने पर नीतू ने दिया था ऐसा रिएक्शन

दादी बनने पर नीतू ने दिया था ऐसा रिएक्शन

बता दें कि 27 जून को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्रा पर प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। जिसके बाद से फैंस की बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। लेकिन जब इस खबर पर मीडिया ने नीतू कपूर का रिएक्शन जानना चाहा तो उन्होंने हैरानी जताते हुए ऐसा रिएक्शन दिया जैसे कि उन्हें पता ही नहीं कि वह दादी बनने वाली हैं।

रणबीर-आलिया की शादी के बाद नीतू ने किया खुलासा

रणबीर-आलिया की शादी के बाद नीतू ने किया खुलासा

नीतू कपूर और आलिया भट्ट अक्सर अपने सास-बहू के रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने दिए एक इंटरव्यू में बेटे रणबीर कपूर की शादी को लेकर कईं खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि, रणबीर कपूर शादी के बाद कितने बदले हैं। नीतू कपूर ने कहा कि, 'सास और बहू के बीच रिश्ता गड़बड़ हस्बैंड की वजह से होता है, क्योंकि आप अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं और जब तुम जोरू के गुलाम बन जाते हो ना फिर मां को प्रॉब्लम होती है। अगर आप मां और पत्नी के बीच प्यार को बैलेंस करके चलो तो हमेशा अच्छा होता है। लेकिन मेरा बेटा काफी इंटेलीजेंट है, वह बैलेंस करके चलता है।

नीतू कपूर की आखिरी फिल्म

नीतू कपूर की आखिरी फिल्म

नीतू कपूर को आखिरी बार फिल्म जुग जुग जीयो में देखा गया। जो कि, 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में नीतू कपूर के अलावा वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और मनीष पॉल भी अहम भूमिका में नजर आए। हालांकि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+