ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर नीतू कपूर ने किया बड़ा खुलासा, बताया कैसा था बेटे रणबीर कपूर से उनका रिश्ता
Rishi Kapoor Birth Anniversary: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दमदार एक्टरों में से एक ऋषि कपूर ने साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इनके एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थकते थे। इंडस्ट्री का हर व्यक्ति उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक रहता था। आज 4 सितंबर को दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की 71वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने खुलकर बताया कि बेटे रणबीर कपूर के साथ पिता ऋषि कपूर का रिश्ता कैसा था।
ऋषि कपूर ने बच्चों के सामने नहीं उठाई आवाज
लोग जानते हैं ऋषि कपूर कभी भी अपने दोनों बच्चों, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर के सामने अपनी आवाज नहीं उठाते थे। फिल्म कंपेनियन के साथ बात करते हुए नीतू कपूर ने बताया कि कैसे वह और उनके बच्चे रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की हर चीज को सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं।

नीतू कपूर ने कहा- ऋषि हमेश मेरे बच्चों के साथ रहेंगे
नीतू कपूर ने कहा- मुझे इसी तरह रहना है, इसी तरह मैं रहूंगी, इसी तरह सबकुछ ठीक हो जाएगा। कुछ लोग रोते हैं और ठीक हो जाते हैं, कुछ लोग खुश होते हैं और ठीक हो जाते हैं। मैं अपने पति को नहीं भूल सकती, वह जीवन भर यहीं मेरे साथ, मेरे बच्चों के साथ रहेंगे। आज भी जब हम सब डिनर पर मिलते हैं तो ज्यादातर समय केवल उनकी ही चर्चा करते हैं, हम उन्हें बहुत याद करते हैं।
रणबीर के फोन के स्क्रीनसेवर में हैं ऋषि कपूर
नीतू कपूर ने बताया कि रणबीर कपूर अपने पिता को सबसे ज्यादा याद करते हैं। रणबीर ने अपने फोन के स्क्रीनसेवर पर पिता ऋषि कपूर की तस्वीर लगा रखी है। इसी तरह हम उन्हें याद करते हैं, हमें उन्हें याद करके दुखी होने की जरूरत नहीं है, हम उनके लिए जश्न मना सकते हैं। हम सभी अच्छे समय को याद करते हैं। नीतू कपूर ने आगे कहाा- ऋषि कपूर एक महान व्यक्ति थे। वह मेरे बच्चों के साथ थे। उन्होंने उनका अच्छा पालन-पोषण किया है। वह कभी भी उन पर चिल्लाए नहीं और न ही तेज आवाज में उनसे बात की थी।
रणबीर के अपने पिता के साथ तनावपूर्ण संबंध
आपको बता दें कि रणबीर कपूर ने कई बार इस बारे में खुलासा किया है कि कैसे उनके अपने पिता के साथ तनावपूर्ण संबंध थे। दरअसल ऋषि कपूर ने अपनी किताब में यहां तक लिखा है- हमारे बीच जो दूरी है, वह मेरे और मेरे पिता के बीच की दूरी के समान है। रणबीर और मैं इस जगह से एक-दूसरे को देखते हैं लेकिन एक-दूसरे को महसूस नहीं कर पाते। कम से कम, मैं नहीं कर सकता। कई बार मुझे लगता है कि मैं अपने बेटे का दोस्त बनने से चूक गया हूं।
ऋषि अपने दोनों बच्चों को डराकर रखते थे
रणबीर कपूर और रिद्धिमा के साथ पापा ऋषि कपूर के रिश्ते को लेकर नीतू कपूर ने कहा- वह बच्चों को डराकर रखते थे लेकिन उन्होंने कभी भी उनसे सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। हो सकता है कि उन्होंने इसे मेरे माध्यम से कहा हो। लेकिन वह एक बहुत अच्छे पिता थे। उन्होंने अपने बच्चों को एक अच्छा इंसान बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications