बहू कब आ रही है ? रणबीर की शादी के सवाल पर मम्मी नीतू का रिएक्शन हो रहा वायरल
मुंबई, 01 अप्रैल। फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर उनके फैंस काफी उत्सुक हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये लव बर्ड आखिर कब शादी के बंधन में बंध रहा है। अक्सर पापाराजी भी दोनों से इसको लेकर सवाल पूछते रहते हैं। रणबीर की मां नीतू कपूर को भी इस सवाल का सामना करना पड़ा। नीतू कपूर से जब पैपराजी ने यह सवाल पूछा तो नीतू कपूर ने कुछ इस तरह की प्रतिक्रिया दी जिसकी चर्चा हो रही है।

नीतू कपूर ने ऐसे दिया जवाब
दरअसल नीतू कपूर से आलिया और रणबीर को लेकर अलग-अलग तरह के सवाल पैपराजी कर रहा था। दोनों की आने वाली फिल्म ब्रम्हास्त्र से लेकर उनकी शादी के बारे में सवाल पूछे गए। लेकिन जब इस दौरान एक फोटोग्राफर ने पूछा कि बहू कब आ रही हैं तो नीतू कपूर ने आसमान की ओर देखते हुए ऊपर हाथ उठा दिया, उनका इशारा था कि भगवान ही जाने कब बहू आ रही है। इसके बाद पैपराजी ने कहा कि दोनों की जोड़ी काफी अच्छी है तो नीतू कपूर ने शुक्रिया कहा। नीत कपूर की यह प्रतिक्रिया उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।

'मुझे पागल कुत्ते ने काटा है क्या'
रणबीर और आलिया की शादी को लेकर कपूर परिवार के तकरीबन हर सदस्य से सवाल पूछे जा चुके हैं लेकिन अभी तक इसका किसी ने जवाब नहीं दिया है। रणबीर ने हाल ही में कहा था कि मैं मीडिया से बातचीत में तो शादी की तारीख नहीं बताने वाला हूं, लेकिन मैं और आलिया जल्द शादी करना चाहते हैं, लिहाजा उम्मीद है कि हम जल्दी ही शादी करेंगे। रणबीर ने कहा कि मुझे पागल कुत्ते ने नहीं काटा है कि मैं मीडिया को अनाउंस कर दूं तारीख।

रणबीर की आंटी ने कही ये बात
वहीं रणबीर कपूर की आंटी रीमा जैन जोकि ऋषि कपूर की बहन हैं उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता है कि दोनों की शादी कब है। दोनों शादी करेंगे लेकिन कब करेंगे ये मुझे नहीं पता है। दोनों खुद फैसला लेंगे और तभी आप सभी को अचानक से पता चलेगा। हम लोगों ने कुछ प्रीपेयर नहीं किया है तो शादी कैसे इतनी जल्दी होगी। दरअसल रणबीर ने कहा था कि जल्द ही हम शादी करेंगे इसपर रीमा ने कहा कि यह चौंकाने वाली बात होगी अगर यह सच है क्योंकि हमने अभी कोई तैयारी नहीं की है।

क्या कहा है आलिया ने
एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था कि शादी अबतक हो चुकी होती लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसमे देर हुई। वहीं आलिया भट्ट ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा था कि मेरे दिमाग में मेरी शादी हो चुकी है, मैं रणबीर से शादी कर चुकी हूं। सच ये है कि रणबीर से मैं अपने दिमाग में बहुत पहले ही शादी कर चुकी हूं। गौर करने वाली बात है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही एक साथ बड़े पर्दे पर फिल्म ब्रह्मास्त्र फिल्म में नजर आएंगे। दोनों पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। रणबीर और आलिया एक दूसरे को 2018 से डेट कर रहे हैं। सोनम कपूर की शादी में दोनों बतौर कपल नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications