पोती के जन्म पर नीतू कपूर ने ऐसे जताई खुशी, दादी ने बताया किससे मिलती है बच्ची की शक्ल

Alia And Ranbir Baby: रणबीर कपूर की मां एक्ट्रेस नीतू कपूर भी दादी बन गई हैं और पोती के जन्म से बहुत ही खुश नजर आ रही हैं। ऐसे में नीतू कपूर का रिएक्शन आपका दिल जीत लेगा।

Alia And Ranbir Baby: गत 6 नवंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक प्यारी सी बेटी की मां बन गई हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत ही खुशी का माहौल है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को नए पैरेंट्स बनने की बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग आलिया और रणबीर की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं और उन्हें बधाई देते हुए मैसेज लिख रहे हैं। इसके अलावा लोग उनकी बेटी की भी खबर ले रहे हैं। वहीं रणबीर कपूर की मां एक्ट्रेस नीतू कपूर भी दादी बन गई हैं और पोती के जन्म से बहुत ही खुश नजर आ रही हैं। ऐसे में नीतू कपूर का रिएक्शन आपका दिल जीत लेगा। हालिया दादी बनीं नीतू कपूर ज्यादातर वक्त मुंबई के रिलायंस अस्पताल में अपने बेटे और बहू के साथ ही रहीं। शाम को जब वह अस्पताल से बाहर निकलीं तो बाहर खड़े पैपराजी ने न्यूबॉर्न बेबी के बारे में उनसे कई सवाल पूछे जिसका बड़े ही मजेदार अंदाज में नीतू कपूर ने जवाब दिया।

6 नवंबर को आलिया ने दिया बेटी को जन्म

6 नवंबर को आलिया ने दिया बेटी को जन्म

आपको बता दें कि गत 6 नवंबरकी सुबह आलिया भट्ट अपने पति एक्टर रणबीर कपूर के साथ मुंबई के रिलायंस अस्पताल पहुंची थीं। ऐसे में लोग कयास लगा रहे थे कि अब जल्द ही आलिया भट्ट मां बन जाएंगी। वहीं थोड़ी देर बाद में ही एक्टर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर, आलिया भट्ट के पापा और मां यानी महेश भट्ट और सोनी राजदान भी अस्पताल पहुंच गए थे। आलिया के अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद बेटी के जन्म होने की बात सबके सामने आ गई।

दादी बनने पर नीतू कपूर का रिएक्शन

दादी बनने पर नीतू कपूर का रिएक्शन

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था और अपनी बेटी के जन्म के बारे में बताया था। वहीं शाम को जब नीतू कपूर अस्पताल से बाहर निकलीं तो बाहर खड़े पैपराजी उन्हें दादी बनने के लिए बधाई देने लगे। पैपराजी ने उनसे पूछा कि अपनी पोती के जन्म के बारे में आप क्या कहना चाहती हैं, तो इस पर नीतू कपूर ने जवाब दिया- तुम हमेशा मुझसे यह सब क्यों पूछते हो? मैं क्या कहूं? मैं बहुत खुश हूं।

आलिया एकदम परफेक्ट है

आलिया एकदम परफेक्ट है

वहीं इसके बाद बहां मौजूद पैपराजी ने पूछा कि बच्ची किस पर गई है आलिया या रणबीर कपूर। इस पर नीतू कपूर ने जवाब दिया- वह अभी बहुत छोटी है, आज ही पैदा हुई है। इसलिए अभी कहना मुश्किल है लेकिन वह बहुत प्यारी हैं। सास नीतू कपूर ने बहू आलिया भट्ट के हेल्थ के बारे में भी मीडिया को अपडेट दिया। उन्होंने कहा- आलिया एकदमफर्स्ट क्लास हैं। सब कुछ ठीक है।

इंस्टाग्राम से पता चली बेटी के जन्म की बात

इंस्टाग्राम से पता चली बेटी के जन्म की बात

आपको बता दें कि बच्ची के जन्म के बाद नई मां बनीं आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लोगों को अपने और रणबीर की तरफ से एक छोटे से नोट के जरिए बेटी के जन्म की आधिकारिक घोषणा दी थी। इस नोट में लिखा था- और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर में: हमारा बच्चा यहां है .. वह कितनी जादुई लड़की है। हम आधिकारिक तौर पर प्यार से भर रहे हैं - धन्य और जुनूनी माता-पिता !!!!! नोट पर आलिया और रणबीर दोनों ने 'लव लव लव' के साथ साइन किया था। साथ में एक छोटे से शेर के बच्चे के साथ एक शेर और शेरनी की तस्वीर थी, जो आपस में लिपट रहे थे।

अप्रैल 2022 में हुई थी रणबीर-आलिया की शादी

अप्रैल 2022 में हुई थी रणबीर-आलिया की शादी

जानकारी के अनुसार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने करीब पांच साल एक दूसरे को डेट किया था। कोरोना महामारी के समय दोनों एकसाथ लिव इन में भी रहते थे। शादी के दो महीने बाद यानी जून में आलिया ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया था वह प्रेग्नेंट हैं। उनकी प्रेग्नेंसी की बात सुनकर सभी लोग हैरान हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+