Watch Video: 64 की उम्र में नीतू कपूर ने किया ऐसा काम, 57 की पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया साथ, लोग हुए हैरान
Neetu Kapoor-Padmini Kolhapure Dance Video: वीडियो में नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे ऑस्कर विनिंग गाने 'नाटू नाटू' पर डांस करती नजर आ रही हैं।

Neetu Kapoor-Padmini Kolhapure Dance Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मां एक्ट्रेस नीतू कपूर 64 की उम्र में इतनी एनर्जी और अपने ग्लैमरस लुक के लिए काफी फेमस हैं। नीतू कपूर अपना डांसिंग से भी सोशल मीडिया पर फैंस की दिल जीत लेती हैं। लोग नीतू कपूर की एनर्जी देखकर हैरान हो जाते हैं। इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने नीतू कपूर के साथ मिलकल जबरदस्त डांस किया है। ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों ऑस्कर विनिंग सॉन्ग 'नाटू-नाटू' पर जबर डांस करते नजर आ रहे हैं।
नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे का डांस
आपको बता दें कि इस डांस वीडियो को एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे ऑस्कर विनिंग गाने 'नाटू नाटू' पर डांस करती नजर आ रही हैं। फिल्म 'आरआरआर' का ये फेमस गाना 'नाटू नाटू' आज भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं दोनों एक्ट्रेसेस ने भी इस डांस नंबर पर जमकर अपने कातिलाना मूव्स दिखाए हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत रहा है।
नीतू कपूर ने किया मुश्किल डांस स्टेप्स
पद्मिनी कोल्हापुरे ने इस डांस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जानकारी के अनुसार एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' को ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया है। फिल्म में इस गाने पर राम चरण और जूनियर एनटीआर ने जबरदस्त डांस स्टेप्स किए हैं जिसका जूनून दुनिया भर के लोगों पर देखने को मिला है। वहीं नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी इस गाने के मुश्किल स्टेप्स को कॉपी करने की पूरी कोशिश की है और लोग इससे खुश भी नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो-
डांस वीडियो को सबने किया इन्जॉय
इस डांस वीडियो को देखकर लग रहा है कि दोनों एक्ट्रेसेस अपनी इसे काफी इन्जॉय कर रही हैं। वहां उनके साथ मौजूद दूसरी महिलाएं तालियों से उनका हौसला बढ़ाती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे 'नाटू नाटू' गाने पर बिना रुके डांस करना शुरू कर देती हैं और सामने कोई दूसरी महिला उनका वीडियो बनाती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- यकीन नहीं होता कि 64 की उम्र में नीतू कपूर की ऐसी एनर्जी नजर आ सकती है। साथ ही उनका लुक भी गजब छा रहा है। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- दो गॉर्जियस एक्ट्रेस एक फ्रेम में। दोनों का डांस लाजवाब है।












Click it and Unblock the Notifications