नीना गुप्ता की बेटी मसाबा कथित प्रेमी सत्यदीप के साथ पहुंची मालदीव, वीडियो और फोटो में दिखा बोल्ड अंदाज
नीना गुप्ता की बेटी मसाबा कथित प्रेमी सत्यदीप के साथ पहुंची मालदीव, वीडियो और फोटो में दिखा बोल्ड अंदाज
मुंबई, 19 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की एक्ट्रेस और फैशल डिजाइनर बेटी मसाबा गुप्ता इन दिनों अपने अफेयर के कारण चर्चा में हैं। वहीं अब वह अपने कथित प्रेमी सत्यदीप मिश्रा के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंची तो दोनों के रिलेशन में होने की अटकलें और तेज हो गई है।

मसाबा और सत्यदीप कुछ समय से एक दूसरे को कर रहे डेट
बता दें सत्यदीप मिश्रा और मसाबा पिछले कुछ समय से डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पहले मसाबा की शादी मधु मंटेना से हुई थी, जबकि सत्यदीप की शादी अभिनेत्री अदिति राव हैदरी से हुई थी।

डिजाइनर मसाबा का दिखा बेहद बोल्ड अवतार
डिजाइनर मसाबा ने कई रंगबिरंगे स्विम ड्रेस में इंस्टा पर नई तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर बहुरंगी स्विमवियर में मसाबा बेहद हॉट नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह समुद्र के बीच पर नीले रंग की बोल्ड ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में वह लुभावने नजारे के बीच योग कर रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "स्विंगिंग इन द होरिजन"।
मसाबा ने एक वीडियो शेयर किया
मसाबा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह सत्यदीप और दोस्तों के साथ मालदीव में स्नॉर्कलिंग करने गई थीं। कैप्शन में उसने लिखा, "एक ब्लैक टिप रीफ शार्क और उसके नीचे एक 100 मिलियन रंग और हमारे साथ एक महान समुद्री जीवविज्ञानी भी थे।
सत्यदीप मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर रील शेयर की
वहीं एक्टर सत्यदीप मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रील भी शेयर की है, जिसमें वह और मसाबा अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। जिसमें अन्य दोस्तों के साथ मसाबा उनके साथ नजर आ रही है। हालांकि इस वीडियो में ज्यादातर फोटोज मसाबा की है।
मसाबा और सत्यदीप मिश्रा का फिल्मी करियर
अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो मसाबा को आखिरी बार मसाबा मसाबा के दूसरे सीज़न में देखा गया था, जिसमें उनकी मां के रोल में उनकी रियल लाइफ अभिनेत्री मां नीना गुप्ता थीं। दूसरी ओर, सत्यदीप मिश्रा जल्द ही विक्रम वेधा में दिखाई देंगे, जिसमें सैफ अली खान और ऋतिक रोशन होंगे। फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications