Drugs Case: इन बड़े सितारों पर शिकंजा कस चुकी है NCB, ड्रग्स लेने के थे आरोप

आर्यन खान केस से पहले भी एनसीबी कई बड़े सितारों को ड्रग्स मामले में अपने लपेटे में ले चुकी है, जिनमें दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और अर्जुन रामपाल का नाम शामिल है।

मुंबई, 2 जून: बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान का नाम ड्रग्स जैसे संगीन मामले में आया था। ऐसे में यह मामला खूब सुर्खियों में रहा। स्टारकिट होने के नाते शाहरूख द्वारा बनाई गई पॉजिटिव इमेज पर इस मामले से बहुत बड़ा धब्बा लग सकता था। हालांकि, एनसीबी द्वारा आर्यन को क्लीन चिट मिल चुकी है। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब ड्रग्स केस में किसी बॉलीवुड स्टार का नाम आया हो। बता दें कि इससे पहले भी ड्रग्स कनेक्शन में एनसीबी ने कई बड़े सितारों से पूछताछ की थी।

रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एनसीबी की कानूनी कार्रवाई की चपेट में आ गईं थीं। ड्रग्स एंगल मामले को लेकर रिया एक महीने सलाखों के पीछे भी सजा काट चुकी हैं। बता दें कि रिया पर सुशांत को ड्रग्स देने का आरोप था। साथ ही उन्हें ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा भी बताया गया था।

सारा अली खान

सारा अली खान

ड्रग्स एंगल में सारा अली खान का नाम भी सामने आ चुका है। सुशांत के फार्महाउस में होने वाली पार्टीज में एक्ट्रेस भी शामिल थीं। इसके साथ ही इन पार्टीज में ड्रग्स का इस्तेमाल भी होता था। हालांकि बाद में एनसीबी की पूछताछ में सारा ने ड्रग्स लेने से साफ तौर पर इंकार कर दिया था।

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर

व्हाट्सऐप चैट की वजह से एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी एनसीबी की रडार पर आ गईं थीं। चैट से खुलासा हुआ था कि एट्रेस CBD Oil का सेवन कर रहीं थीं। हालांकि, एनसीबी द्वारा पूछताछ में श्रद्धा ने बताया कि वे CBD Oil का सेवन सिर्फ एक्सटर्नल इस्तेमाल के लिए करती हैं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ड्रग्स एंगल मामले में कुछ औऱ स्टार्स भी एनसीबी के शिकंजे में आए। दरअसल दीपिका और उनकी मैनेजर की व्हाट्सऐप चैट में ड्रग्स से संबंधित बातचीत पाई गई थी। दीपिका ने बताया कि ये कुछ चीजों के लिए उनका कोड नेम था।

अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल

एक्टर अर्जुन रामपाल भी एक बार ड्रग्स केस में फंस चुके हैं। अर्जुन की पार्टनर गैब्रिएला डिमिट्रिएड्स के भाई ड्रग्स केस में आरोपी पाए गए थे, जिसके बाद कनेक्शन की वजह से अर्जुन के घर पर भी एनसीबी ने छापेमारी की थी, जहां से एनसीबी को एक्टर के खिलाफ कुछ सबूत मिले थे। इसके बाद एक्टर का नाम दोबारा ड्रग्स केस में आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+