'जवान' से काट दिया गया नयनतारा का रोल, डायरेक्टर एटली से हैं गुस्सा, कहा- बॉलीवुड ने मेरे साथ किया ऐसा कि अब..

Nayanthara On Jawan and Atlee: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर छाई हुई है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोगों को फिल्म की कहानी से लेकर शाहरुख खान के डबल रोल की एक्टिंग तक काफी पसंद आई है। ये फिल्म गत 7 सितंबर को सिनमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हुई थी। तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इसी बीच खबर है कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस नयनतारा बॉलीवुड इंडस्ट्री और फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार से नाराज नजर आ रही हैं।

नयनतारा अपने बॉलीवुड डेब्यू से नहीं हैं खुश
फिल्म 'जवान' को लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है और वर्ल्डवाइड ये मूवी जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली है। आपको बता दें कि फिल्म 'जवान' में लीड हीरो के तौर पर शाहरुख खान नजर आ रहे हैं जबकि नयनतारा ने लीड एक्ट्रेस का रोल निभाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नयनतारा अपने बॉलीवुड डेब्यू से बिल्कुल खुश नहीं हैं और आगे वह बॉलीवुड फिल्मों में काम नहीं करना चाहती हैं।

nayanthara

नयनतारा नहीं करेंगी बॉलीवुड फिल्म
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नयनतारा अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने के मूड में नहीं हैं। नयनतारा फिल्म 'जवान' के डायरेक्टर एटली कुमार से नाराज हैं। नयनतारा का कहना है कि फिल्म में उनका रोल अच्छा खासा थो जो कि अंतिम समय में काट दिया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण के किरदार को उनसे ज्यादा बढ़ा दिया गया है जो कि उन्हें पसंद नहीं आया है।

नयनतारा के कई सीन्स फिल्म से हटा दिए गए
कहा जा रहा है कि फिल्म 'जवान' की लीड एक्ट्रेस नयनतारा को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई है कि फिल्म में कैमियो रोल करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को उनसे ज्यादा स्क्रीन टाइम मिला है जबकि नयनतारा के रोल को साइडलाइन कर दिया गया है। आपको बता दें कि फिल्म 'जवान' में दीपिका पादुकोण को कैमियो रोल निभाना था लेकिन बाद में उनका रोल काफी बढ़ा दिया गया जिससे नयनतारा को परेशानी होने लगी।

'जवान' के डायरेक्टर एटली से नाराज हैं नयनतारा
'जवान' में दीपिका पादुकोण के रोल को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'जवान' के मेकर्स का कहना है कि दीपिका पादुकोण का फिल्म में कोई कैमियो रोल था ही नहीं। इंटरवल के बाद फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के किरदारों की कहानी ही दिखाई गई है। हालांकि नयनतारा के फैंस इस बात से बिल्कुल खुश नहीं हैं। आपको बता दें कि नयनतारा साउथ इंडस्ट्री की एक जानी मानी हीरोइन हैं। ऐसे में बॉलीवुड फिल्म 'जवान' में जिस तरह से उनके रोल के साथ ट्रीटमेंट किया गया है उससे न तो वह खुश हैं और न ही साउथ इंडस्ट्री के लोग।

नयनतारा ने नहीं लिया था प्रमोशन में हिस्सा
खबर है कि फिल्म 'जवान' में काम करने के बाद अब नयनतारा किसी दूसरे बॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम नहीं करना चाहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नयनतारा को 'जवान' में उनके साथ हुए इस तरह के व्यवहार से काफ दुख पहुंचा है। सूत्रों की मानें तो यही कारण है कि फिल्म 'जवान' की लीड एक्ट्रेस नयनतारा ने न तो मूवी के प्रमोशनल इवेंट्स में हिस्सा लिया था और न ही वह फिल्म के सक्सेस पार्टी में नजर आई थीं।

'जवान' की सक्सेस पार्टी में भी नहीं आई थीं नयनतारा
मुंबई में 'जवान' की सक्सेस के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी नयनतारा शामिल नहीं हुई थीं। उस इवेंट में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, और एटली कुमार शामिल हुए थे। हालांकि नयनतारा की तरफ से बताया गया है कि वह अपने खराब प्रमोशनल एक्सपीरियंस की वजह से फिल्म का प्रमोशन नहीं करती हैं। वह नो प्रमोशन पॉलिसी में विश्वास रखती हैं। उनका मानना है कि उनका नकाम एक्टिंग करना है न कि प्रमोशनल एक्टिविटी का हिस्सा बनना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+