नयनतारा ने धनुष को दिया करारा जवाब, बोलीं- 'भाई और पिता के कर्मों ने बनाया एक्टर'; जानिए क्या है मामला
साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के जीवन पर 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' नाम की डॉक्यूमेंट्री बनी है। ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। ये डॉक्यूमेंट्री रिलीज होते ही विवादों में फंस गई। इस डॉक्यूमेंट्री के लिए नयनतारा को धनुष ने 10 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा है। दरअसल, डॉक्यूमेंट्री फिल्म नानुम राउडी धान की क्लिपिंग इस्तेमाल की गई है।
इसी 3 सेकेंड की क्लिप के धनुष ने नयनतारा को नोटिस भेजा है। अब नयनतारा ने धनुष पर भड़ास निकाली है और ओपन लेटर भी लिखा है। उन्होंने लिखा, आपके जैसा अच्छा कामयाब एक्टर, जो अपने पिता और भाई के सपोर्ट से बना है। फिल्म इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं था, मुझे यहां संघर्ष करना पड़ा है। मैं खुद की मेहनत से इंडस्ट्री में हूं।

फिल्म ब्लॉकबस्टर होना आपको पसंद नहीं आया
नयनतारा ने तीन पेज का लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने आगे लिखा, मेरे फैंस मेरा काम जानते हैं और उन्हें मेरी इस डॉक्यूमेंट्री का इंतजार था। आपके इस रवैए ने एक बड़ा असर डाला है। हालांकि इसका आपको भी भुगतना पड़ेगा। खुद आपने हमें एनओसी देने के लिए दो साल तक बैठाकर रखा। मेरी डॉक्यूमेंट्री को भी पास नहीं किया। इसलिए इसे हम दोबारा एडिट करेंगे। जिस 3 सेकेंड के क्लिप के लिए आपने हमें 10 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा, उसका फैसला कोर्ट करेगा। हम आपके इस नोटिस का जवाब लीगल तरीके से ही देंगे। फिल्म को रिलीज हुए 10 साल हो गए हैं। मैं वो चीजें बिल्कुल नहीं भूली हूं जो आपने फिल्म के बारे में कही थी। फिल्म सर्कल से मुझे पता चला था कि आपको नानुम राउडी धान का ब्लॉकबस्टर होना पसंद नहीं आया और ईगो को बुरी तरह चोट भी पहुंची थी।
धनुष की प्रोड्यूस की थी फिल्म
बता दें, नानुम राउडी धान साल 2015 में में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को विग्नेश शिवन ने डायरेक्ट किया था। इसमें यनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में ने नज़र आए थे। ये एक तमिल रोमांटिक, कॉमेडी और एक्शन फिल्म है। जिसे धनुष ने प्रोड्यूस किया था।












Click it and Unblock the Notifications