Nayanthara Birthday: इस डायरेक्टर के प्यार में पागल थीं नयनतारा, शादी के लिए पत्नी को दी थी करोड़ों की रिश्वत

नयनतारा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। एक वक्त था जब एक्ट्रेस का नाम कोरियोग्राफर प्रभुदेवा के साथ जोड़ा गया था।

Nayanthara Birthday: साउथ सुपरस्टार नयनतारा आज यानी 18 नवंबर को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल में नयनतारा ने डायरेक्टर विग्नेश शिवन के साथ शादी की। दोनों के जुड़वा बच्चे भी हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वह डायरेक्टर प्रभुदेवा के प्यार में पागल थीं।

प्रभु देवा के प्यार में नयनतारा थीं पागल

प्रभु देवा के प्यार में नयनतारा थीं पागल

नयनतारा आज अपनी पर्सनल लाइफ में बेहद खुश हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब नयनतारा डायरेक्टर प्रभुदेवा से बेहद प्यार करती थीं। इतना ही नहीं उनसे शादी करने के लिए एक्ट्रेस किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार थीं। चलिए आज हम आपको उनके लव स्टोरी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं। जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

नयनतारा और प्रभु देवा थे शादी के लिए तैयार

नयनतारा और प्रभु देवा थे शादी के लिए तैयार

कहा जाता है कि, प्रभुदेवा और नयनतारा एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। दोनों के बीच प्यार इस कदर था कि यह लव स्टोरी मीडिया से भी नहीं छिप पाई। नयनतारा प्रभुदेवा के प्यार में इतनी पागल थीं कि, वह किसी भी हालत में बस उन्हें पाना चाहती थीं। जिससे प्रभुदेवा की जिंदगी में एक बड़ा बुछाल आ गया।

पत्नी को किया प्रभुदेवा के खिलाफ केस दर्ज

पत्नी को किया प्रभुदेवा के खिलाफ केस दर्ज

जब प्रभुदेवा और नयनतारा के बीच करीबियां बढ़ने लगी थीं। दोनों के रिश्ते की चर्चाएं उस वक्त हर तरफ थी। दोनों ने लिव-इन में रहना शुरू कर दिया था। यही नहीं, बात दोनों की शादी तक भी पहुंच गई थी लेकिन कुछ वजहों से दोनों की शादी नहीं हो पाई। लेकिन इस खबर के पता चलने के बाद उनकी पत्नी लता ने डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर दिया था।

नयनतारा ने मांगी प्रभु देवा से शादी की इजाजत

नयनतारा ने मांगी प्रभु देवा से शादी की इजाजत

लता ने प्रभुदेवा को ये तक कह दिया था कि, अगर उन्होंने नयनतारा से शादी की तो वो भूख हड़ताल पर चली जाएंगी। इसके बाद नयनतारा अपने रिश्ते से पीछे नहीं हटी उन्होंने प्रभुदेवा की पत्नी को फोन कर उनसे शादी करने की इजाजत मांगी। कहा तो ये भी जाता है कि नयनतारा प्यार में इस कदर पागल थीं कि उन्हें कुछ सूझ ही नहीं रहा था।

नयनतारा ने पत्नी को दी रिश्वत

नयनतारा ने पत्नी को दी रिश्वत

खबरों के मुताबिक, प्रभुदेवा से शादी के लिए एक्ट्रेस ने उनकी पत्नी को रिश्वत देने की भी कोशिश की थी। नयनतारा ने डायरेक्टर से शादी के लिए उनकी पत्नी लता को 3 करोड़ रुपए, कुछ सोने के सिक्के और 85 लाख का नेकलेस गिफ्ट किया था, ताकि वह उनसे दूर हो जाए, और प्रभु दूसरी शादी कर सकें। खैर अब दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और वह बेहद खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+