'काश मुझे पहले मिला होता तो...', नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने मिस्ट्री मैन संग रिश्ते का किया बड़ा खुलासा

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी इन दिनों अपने नए रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में है। अब आलिया ने बताया कि आखिर ये शख्स कौन है और उनके लिए कितने मायने रखते हैं।

Nawazuddin Siddiqui

Aaliya Siddiqui Mystery Man: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच लंबे समय से अलग रहते हैं। अब दोनों का रिश्ता जल्द ही खत्म होने वाला है। लेकिन तलाक होने से पहले आलिया अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुकी हैं। उनकी जिंदगी में एक शख्स की एंट्री हो चुकी है जिसकी तस्वीर आलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की।

आलिया ने शेयर की मिस्ट्री मैन संग तस्वीर
आलिया सिद्दीकी ने अपने इंस्टाग्राम पर मिस्ट्री मैन के साथ एक फोटो शेयर की जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'मैं जिस रिश्ते में थी, उससे निकलने में मुझे 19 साल का लंबा वक़्त लग गया। मेरे जीवन में मेरी प्राथमिकता बस मेरे बच्चे हैं और वो हमेशा रहेंगे। लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो दोस्ती से भी बड़े होते हैं। ये रिश्ता वही है और मैं इससे ही बहुत खुश हूं। इसीलिए अपनी ख़ुशी आप सब के साथ बांटी। क्या मुझे खुश रहने का अधिकार नहीं है?'

बताई रिश्ते की पूरी सच्चाई
अब आलिया ने मीडिया को बताया कि दोनों की मुलाकात कब और कैसे हुई और वह उनकी लाइफ में क्या मायने रखते हैं। आलिया सिद्दीक़ी ने बताया कि दोनों दुबई में मिले थे और दोनों में काफी लंबे समय तक दोस्ती थी। दोनों लगभग एक दूसरे को पिछले एक साल से जानते हैं। इसके अलावा आलिया ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि इसका उनकी टूटी हुई शादी से कोई लेना-देना नहीं है।

'काश मुझे पहले मिला होता'
वहीं आलिया ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि, 'वह काफी समझदार हैं और मेरी केयर, मुझे प्यार करने वाले इंसान हैं। वो चाहते हैं कि मैं जीवन में आगे बढूं और सचेत रहूं। वह मुझे हमेशा तरह-तरह के सरप्राइज देते हैं मैं कभी-कभी सोचती हूं कि काश ये मुझे पहले मिले होते। वो मेरे लिए जल्द ही भारत आएंगे।'

नवाज-आलिया जल्द लेंगे तलाक
बता दें कि, आलिया सिद्दीकी ने पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद अब दोनों ने सेटलमेंट करने का फैसला कर लिया है। जल्द ही आलिया और नवाज का कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद तलाक हो जाएगा। भले ही दोनों अलग हो रहे हैं लेकिन दोनों मिलकर अपने बच्चों की देखभाल करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+