आलिया के वकील का बड़ा दावा, पत्नी को खाना नहीं दे रहे नवाजुद्दीन, घर से निकालने की हो रही पूरी कोशिश
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी के वकील ने एक्टर और उनके परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वकील का कहना है कि, एक्टर और उनके परिवार वाले आलिया को हर तरह से परेशान कर रहे हैं और उन्हें खाना भी नहीं दे रहे।
Nawazuddin Siddiqui Wife: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर काफी चर्चा में हैं। जहां वह एक तरफ अपनी आने वाली फिल्म हड्डी की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं उनकी निजी जिंदगी में परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। एक्टर की पत्नी आलिया ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं अब उनके वकील ने दावा किया है कि, एक्टर और उनका परिवार पत्नी आलिया को घर से निकालने की कोशिश में लगा है। वह उन्हें खाना और बाथरूम तक नहीं जाने दे रहे।

आलिया के वकील का दावा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया के वकील ने कहा कि, 'पिछले 7 दिनों से आलिया को एक्टर और उनके परिवार वालों ने खाना तक नहीं दिया। इतना ही नहीं उनको सोने के लिए बिस्तर और नहाने के लिए बाथरूम भी नहीं जाने दे रहे। आलिया पर नजर रखने के लिए 24 घंटे गार्ड वहां तैनात रहता है। उन पर लगातार अत्याचार किए जा रहे हैं और उन्हें घर से निकालने की एक्टर और उनकी मां कोशिश कर रहे हैं। एक्टर की मां ने आलिया को पुलिस से धमकी तक दिलवाई जिससे वह खुद यह घर छोड़कर चली जाए'।
परिवार वाले क्लाइंट का नहीं लेने दे रहे साइन
इसके आगे वकील ने दावा कर कहा, नवाजुद्दीन सिद्दिकी की फैमिली ने यह भी सुनिश्चित किया कि मैं उन लोगों के खिलाफ उचित अदालती मामले दर्ज करने के लिए अपने क्लाइंट के साइन ना ले सकूं। लेकिन, मेरे क्लाइंट की मदद से उनके साइन लेने में कामयाब रहे। अब अदालत में कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
आलिया ने शेयर किया वीडियो
बता दें कि, इसकी जानकारी खुद आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपने साथ हो रही उत्पीड़न की जानकारी दी। इस वीडियो को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे पिछले 7 दिनों से अपने ही पति के घर में रहने, सोने और हॉल का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर किया गया है। मेरे बच्चे दुबई से आए हैं, हॉल में दो सोफा सेट जोड़कर मेरे साथ सो रहे हैं। न खाना, न सोना और ऊपर से मेरे चारों ओर सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। अब कैमरे भी लगा दिए गए हैं और हर एक्टिविटी पर नजर रखी जा रही है'। आलिया ने पोस्ट के आखिरी में लिखा कि उन्हें इंसाफ का इंतजार है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications