एक्टर और हीरो के अंतर पर बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी, हीरो की लाइफ तब तक होती है जबतक उसके डोले होते हैं

नई दिल्ली, जनवरी 02। अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक एक्टर और हीरो के अंतर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने न्यूज चैनल आजतक को दिए इंटरव्यू में कहा है कि एक एक्टर और एक हीरो में यही फर्क होता है कि हीरो तब तक रहता है, जब तक उसकी बॉडी होती है, लेकिन एक एक्टर जब तक जिंदा रहता है, तब तक एक्टिंग करता रहता है।

बॉडी खत्म होने के साथ हीरो भी खत्म हो जाता है- नवाज

बॉडी खत्म होने के साथ हीरो भी खत्म हो जाता है- नवाज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जब इंटरव्यू के दौरान ये सवाल किया गया कि वो एक्टर और हीरो के बीच क्या फर्क महसूस करते हैं तो उन्होंने कहा, "ये कोई भी बता देगा की हीरो का एक वक्त होता है, लेकिन अभिनेता का कोई वक्त नहीं होता। अभिनेता पूरी जिंदगी एक्टिंग करता है, वो अलग-अलग किरदारों में नजर आता है। कोई भी आपको बता देगा कि हीरो की लाइफ बहुत शेल्फ होती है, लेकिन अभिनेता अपना पूरा जीवन अभिनय करता रहता है।" नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हीरो के बारे बात करते हुए कहा कि रही बात हीरो की तो जब तक हीरो की बॉडी अच्छी होती है, डोले-शोले पंप रहते हैं, तब तक वो ठीक है, जब डोलों की हवा निकलेगी तो हीरो भी खत्म हो जाएगा।

एक्टर बनने का प्रोसेस काफी लंबा होता है- नवाज

एक्टर बनने का प्रोसेस काफी लंबा होता है- नवाज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे कहा कि किसी के लिए हीरो बनना आसान हो सकता है, लेकिन एक्टन बनना वाकई मुश्किल काम है। इसके लिए एक बड़ा प्रोसेस है, जो शायद ही पूरा हो, यही प्रोसेस एक्टर को जिंदा रखता है। नवाजुद्दीन ने इस दौरान नसरूद्दीन साहब का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि वो जिंदगीभर काम करते रहेंगे और लोगों को भी यहीं उम्मीद रहती है कि वो कुछ तो डिफरेंट करते रहें।

नवाजुद्दीन को उनकी एक्टिंग के लिए मिल चुके हैं अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड

नवाजुद्दीन को उनकी एक्टिंग के लिए मिल चुके हैं अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड

आपको बता दें कि नवाजुद्दीन इस वक्त अपने करियर के शिखर पर हैं। नवाजुद्दीन को उनकी एक्टिंग के लिए अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए भी चुना जा चुका है। इससे पहले उन्हें 2019 में सेक्रेड गेम्स सीरीज के लिए भी उन्हें बेहतरीन एक्टर का अवॉर्ड मिला था। नवाजुद्दीन को गैंग्स ऑफ वासेपुर और सेक्रेड गेम्स सीरीज से नई पहचान मिली है। इसके बाद से नवाज बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: साल 2021 में बॉलीवुड की इन हस्तियों ने गुपचुप रचाई शादी, जानिए लिस्ट में किस-किस का है नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+