साल 2021 में बॉलीवुड की इन हस्तियों ने गुपचुप रचाई शादी, जानिए लिस्ट में किस-किस का है नाम

नई दिल्ली, जनवरी 02। साल 2020 की तरह 2021 भी कोरोना के साये में निकल गया। कोरोना महामारी ने लोगों के रहने, खाने-पीने और घूमने से लेकर हर पूरी लाइफस्टाइल को पूरी तरह से चेंज कर दिया है। ऐसे में पिछले 2 साल के अंदर कोरोना की वजह से शादियां भी बहुत अधिक प्रभावित हुई हैं, लेकिन लगता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोरोना महामारी का दौर शादियों के लिए बेस्ट था, क्योंकि 2021 में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शादी रचा ली। इन हस्तियों ने मेहमानों की सीमित संख्या के साथ ही शादी करने का फैसला कर लिया।

आइए आपको बताते हैं कि उस लिस्ट में किन-किन सेलिब्रिटियों का नाम शामिल है, जिन्होंने 2021 में अपना पार्टनर के साथ शादी कर ली।

वरुण धवन और नताशा दलाल

वरुण धवन और नताशा दलाल

2021 की शुरुआत में सबसे पहले वरुण धवन की शादी बहुत सुर्खियों में रही। वरुण की शादी को लेकर पहले कोई चर्चा नहीं थी। वरुण धवन ने 24 जनवरी को महाराष्ट्र के अलीबाग में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी कर ली। नताशा पेशे से डिजाइनर हैं। वरुण की शादी का समारोह बहुत ही इंटिमेट था। कम लोगों की मौजूदगी में वरुण ने नताशा संग सात फेरे लिए थे। इस शादी में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​और फिल्म निर्माता करण जौहर और कुणाल कोहली सहित इंडस्ट्री के कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

राहुल वैद्य और दिशा परमार

राहुल वैद्य और दिशा परमार

बिग बॉस के घर में राहुल वैद्य और दिशा परमार का प्यार पूरी दुनिया के सामने आया था। राहुल वैद्य ने दिशा परमार को नेशनल टेलिविजन पर प्रपोज किया था। जवाब में दिशा ने राहुल के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया था। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद राहुल और दिशा ने 16 जुलाई को शादी कर ली थी। शादी के बाद इस जोड़े ने एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया था, जिसमें मीका सिंह, अर्जुन बिजलानी और श्वेता तिवारी नजर आए थे।

यामी गौतम और आदित्य धर

यामी गौतम और आदित्य धर

बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक यामी गौतम ने फिल्म निर्माता आदित्य धर 4 जून को गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। यामी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शादी की थी। यामी ने अपनी शादी में अपनी मां की साड़ी पहनी थी। एक इंटरव्यू में यामी ने बताया था कि फिल्म उरी के प्रमोशन के दौरान उनका रिलेशनशिप शुरू हुआ था।

राजकुमार राव और पत्रलेखा

राजकुमार राव और पत्रलेखा

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके राजकुमार राव ने अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा पॉल से 15 नवंबर को शादी की थी। दोनों एक-दूसरे को 11 साल से डेट कर रहे थे। राजकुमार राव ने अपनी शादी की जानकारी बाद में सोशल मीडिया पर दी थी। राजकुमार राव ने लिखा था, 'आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद आज मैंने अपनी हर चीज से शादी कर ली, मेरी आत्मा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा परिवार। आज मेरे लिए आपके पति @patralekhaa कहलाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है।"

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

2021 की सबसे चर्चित शादी रही कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की, क्योंकि इस जोड़े ने अपनी शादी को लेकर जितनी गोपनियता बरती थी, वो पूरी हो नहीं सकी। दोनों की शादी की खबरें महीना भर पहले ही मीडिया में आ चुकी थी। हालांकि दोनों ने शादी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की थी। कैट और विक्की ने 9 दिसंबर को सवाई माधोपुर में शादी के बंधन में बंधे थे।

ये भी पढ़ें: पक्की हो गई खबर, मां बनने वाली हैं काजल अग्रवाल, पति ने सोशल मीडिया पर दी Good News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+