मुस्लिम होने की वजह से नवाजुद्दीन सिद्दीकी से छीनी फिल्में? धर्म भेदभाव पर बयां किया दर्द, बताया सच
Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर में कई सारी फिल्में की हैं साथ ही ओटीटी में भी किस्मत आजमाई। लेकिन एक्टर के लिए ये सफर इतना आसान नहीं था। इससे पहले उनके हाथ से कई प्रोजेक्ट्स छीने गए हैं।
कई बार एक्टर्स ने खुलासा किया है कि धर्म की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलने में कई तरह की परेशानी होती है। वहीं जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी से धर्म को लेकर हो रहे भेदभाव पर बात की और पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी इसका सामना किया? एक्टर ने इस मामले में दिलचस्प खुलासा किया।

नवाजु्द्दीन सिद्दीकी ने कहा कि, 'बिल्कुल नहीं, बल्कि, बाकी समाज को बॉलीवुड से सीखना चाहिए... क्या आप जानते हैं कि जहां तक एक्टिंग का सवाल है, अनुपम खेर नसीरुद्दीन शाह का बहुत सम्मान करते हैं। मैं बस इतना कह सकता हूं कि जो प्यार और सम्मान मुझे यहां मिलता है वह मुझे कहीं और नहीं मिल सकता। मुझे कभी भी भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ा।'
इसके बाद नवाजुद्दीन से पूछा गया कि क्या एक मुस्लिम होकर उन्हें इस देश से डर लगता है? एक्टर ने कहा कि, ऐसा कुछ भी नहीं है। मैं आम लोगों के बीच आकर बहुत खुश हूं क्योंकि वो मुझे प्यार देते हैं, चाहे वह किसी भी बैकग्राउंड से हों। आपको दुनिया में ऐसा कहीं और देखने को नहीं मिलेगा। मैं अपने देश के अब तक कई इलाकों में घूम चुका हूं, मुझे नहीं पता कि वो जो न्यूज में क्या दिखाते हैं, लेकिन हमारे देश के लोग खूबसूरत हैं और मासूम हैं।'
वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'सैंधव' में देखा गया था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अब नवाज ने अपनी नई फिल्म 'रौतू का राज' में नजर आएंगे। जो कि 28 जून जी5 पर दस्तक देगी। आनंद ने इस फिल्म का निर्माण उमेश बंसल और चिंटू श्रीवास्तव के साथ मिलकर किया है।












Click it and Unblock the Notifications