'नेपोटिज्म नहीं', नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा- बॉलीवुड में नस्लवाद है, सालों तक लड़ाई लड़ी है मैंने
'नेपोटिज्म नहीं', नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा- बॉलीवुड में नस्लवाद है, सालों तक लड़ाई लड़ी है मैंने
मुंबई, 12 अक्टूबर: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में सुधीर मिश्रा की सीरियस मेन में अपने प्रदर्शन के लिए अंतर्राष्ट्रीय EMMY में नामांकम मिला है। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिजम से ज्यादा से अधिक रेसिजम (नस्लवाद) की समस्या है। 47 वर्षीय अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी सह-कलाकार इंदिरा तिवारी के बारे में बात करते हुए कहा, इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा जातिवाद है। यह दिक्कत नेपोटिजम से भी बड़ी है। नवाज ने बताया कि कैसे वह इसके खिलाफ कई वर्षों तक लड़े हैं। नवाज ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि अब सांवली एक्ट्रेसस को भी फिल्म में लीड रोल दिया जाए क्योंकि ये बहुत अधिक अहम है।

'फिल्म इंडस्ट्री बहुत ज्यादा नस्लवाद है...'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म में अपनी सह-कलाकार इंदिरा तिवारी के बारे में बात कर रहे थे, जिनसे उन्हें उम्मीद है कि सीरियस मेन के बाद उन्हें एक और मुख्य भूमिका मिलेगी। उन्होंने कहा कि यही उनके लिए असली जीत होगी।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, ''सुधीर साहब को सिनेमा के बारे में अपार ज्ञान है, और उनकी विचार प्रक्रिया बहुत व्यावहारिक है। उन्होंने उसे (इंदिरा तिवारी) हीरोईन के तौर पर सीरियस मेन में लिया है। और मैं आपको गारंटी दे सकता हूं कि हमारे उद्योग में इतना नस्लवाद है, अगर उसे फिर से मुख्य भूमिका में लिया जाता है तो मुझे बहुत खुशी होगी। सुधीर मिश्रा ने ऐसा किया है लेकिन बॉलीवुड के बाकी प्रमुखों का क्या। भाई-भतीजावाद से ज्यादा, हमें नस्लवाद की समस्या है।"

'मैंने नस्लवाद के खिलाफ सालों लड़ाई लड़ी है...'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, "मैंने नस्लवाद के खिलाफ कई सालों तक लड़ाई लड़ी और मुझे उम्मीद है कि सांवली रंग की अभिनेत्रियों को नायिका बनाया जाएगा। यह बहुत जरूरी है। मैं सिर्फ स्किन के रंग के बारे में भी बात नहीं कर रहा हूं, फिल्म उद्योग में एक पूर्वाग्रह मौजूद है जिसे बेहतर फिल्मों के निर्माण के लिए समाप्त करने की आवश्यकता है... ।''

'मुझे सालों तक इसलिए रिजेक्ट किया गया क्योंकि...'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, 'मुझे कई सालों तक केवल इसलिए रिजेक्ट कर दिया गया क्योंकि मैं छोटा हूं और मैं सांवला दिखता हूं। हालांकि मैं अब इसके लिए कोई शिकायत नहीं कर सकता हूं... लेकिन ऐसे और भी कई महान अभिनेता हैं जो इस तरह के पूर्वाग्रह का शिकार हो जाते हैं।''












Click it and Unblock the Notifications