Cannes Film Festival में बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी, "हमारे देश में बहुत स्टोरी हैं जो..."
फ्रांस में आयोजित कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड को लेकर सरकार से उम्मीद जताते हुए बयान दिया।
मुंबई, 18 मई: फ्रांस में आयोजित कांस फिल्म फेस्टिवल में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए हैं। वहीं अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब तक 8 बार इस फेस्टिवल का हिस्सा रह चुके हैं। बता दें कि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 17 मई को रेड कार्पेट पर वॉक किया था। साथ ही अनुराग ठाकुर ने भी फिल्मी हस्तियों के साथ वॉक किया। इस कार्यक्रम के दौरान एक्टर ने सरकार से उम्मीद जताते हुए बयान दिया है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दिया बड़ा बयान
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान कहा कि, "हमारे देश में बहुत स्टोरी हैं जो लॉकल हैं, लेकिन वैश्विक स्तर पर वे काफी काम कर सकती हैं। हमारे यहां हर जगह एक कहानी है। ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन बहुत कम मिलता है। मैं उम्मीद करता हूं कि अनुराग ठाकुर जी इस तरह की फिल्मों को बढ़ावा देने में मदद करेंगे।"
हमारे देश में बहुत स्टोरी हैं जो लॉकल हैं, लेकिन वैश्विक स्तर पर वे काफी काम कर सकती हैं। हमारे यहां हर जगह एक कहानी है। ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन बहुत कम मिलता है। मैं उम्मीद करता हूं कि अनुराग ठाकुर जी इस तरह की फिल्मों को बढ़ावा देने में मदद करेंगे: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी pic.twitter.com/9SHAZL0sle
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2022
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म
बता दें कि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्मदिन जो कि 19 मई को है और इस बार उनका जन्मदिन बेहद खास होने वाला है। वहीं बात करें उनकी आने वाली फिल्मों की तो इस बार कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अभिनेता हमेशा अपनी फिल्मों में कुछ नया लेकर आते हैं। इस बार वह अमेरिकन इंडी फिल्म 'लक्ष्मण लोपेज' में लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। ये फिल्म अमेरिका में इस साल 2022 के अंत तक रिलीज होगी।ॉ












Click it and Unblock the Notifications