लड़की ने टीवी देखने की बात कहकर नवाज को नहीं दिया था भाव, एक्टर ने बताया गांव का किस्सा

मुंबई, 26 अप्रैल: एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी आने वाले फिल्म हीरोपंती-2 के प्रमोशन में जुटे हैं। इस हफ्ते, 29 अप्रैल को उनकी ये फिल्म रिलीज होने जा रही है। आज हिन्दी सिनेमा के मंझे हुए अभिनेताओं में शुमार हो रहे नवाजुद्दीन के साथ एक वक्त ऐसे भी हुआ था कि उनसे पड़ोस की एक लड़की ने बात तक करना पसंद नहीं किया था। नवाज ने इंटरव्यू में ये खुद ये खुलासा किया है।

गांव में पहली बार आया था टीवी

गांव में पहली बार आया था टीवी

मुजफ्फरगर के बुढ़ाना कस्बे में पैदा हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, उस वक्त तक हमारे गांव में एक ही टीवी मिलता था तो वह देखने जाती थी। कभी-कभी जब वह रास्ते में होती तो मैं उसे मुझसे बात करने के लिए कहता। लेकिन उसने मुझसे बात नहीं की क्योंकि वह कृषि दर्शन देखने जाना चाहती थी। एक दिन मैंने उससे कहा कि एक दिन तुझे टीवी पर आ कर दिखाउंगा।

 जब टीवी पर आए नवाज

जब टीवी पर आए नवाज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे रहा कि जब उनको टीवी पर काम मिला तो उन्होंने उस लड़की को बताने के लिए एक दोस्त को फोन किया। दोस्त को नवाज ने बताया कि अब वह शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। नवाज कहते हैं, मुंबई में जब मैंने पहली बार कोई सीरियल किया तो मुझे याद आया कि मैंने एक लड़की से वादा किया था। तो मैंने अपने दोस्त को अपने गांव बुलाया और उस लड़की से बात करने को कहा। मेरे दोस्त ने कहा, भाई, वह शादीशुदा है और उसके 5-6 बच्चे हैं। जिस व्यक्ति से उसने शादी की है, वह ना उसे टीवी देखने तो दूर घर से बाहर भी नहीं निकलने देता है।

कई प्रोजेक्ट में बिजी नवाज

कई प्रोजेक्ट में बिजी नवाज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस हफ्ते रिलीज हो रही 'हीरोपंती 2' में नजर आएंगे। इसके अलावा भी उनके पास कई प्रोजेक्ट हैं। बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 1999 में आई फिल्म सरफरोश में एक छोटे से रोल के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने ब्लैक फ्राइडे, कहानी, गैंग्स ऑफ वासेपुर, द लंचबॉक्स, रमन राघव 2.0, बदलापुर, नो लैंड्स मेन, मंटो, फोटोग्राफ जैसी फिल्मों से खूब तारीफें बटोरी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+