नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बजरंग बली के सामने जोड़े हाथ, लोगों ने कहा- शर्म करो तुम और फिर....
Nawazuddin Siddiqui: एक फोटो में नवाजुद्दीन बजरंग बली की तस्वीर के सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं और उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। नवाजुद्दीन का ये अंदाज कुछ लोगों को बिल्कुल सही नहीं लग रहा है।

Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में धमाल मचाने के बाद अब जानदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी साउथ इंडस्ट्री की तरफ रुख करने के लिए तैयार हैं। उन्हें यकीन है कि जिस तरह से उन्होंने हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में अपने एक्टिंग की छाप छोड़ी है, ठीक उसी तरह से वह साउथ की फिल्मों में भी अपना जलवा बरकरार रख सकेंगे। खबर है कि बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने वेंकटेश के साथ तेलुगू फिल्म में काम करने की घोषणा की है। वह इस तेलुगू फिल्म से ही साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी साउथ फिल्मों में आएंगे नजर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह साउथ के कई फेमस एक्टर्स के साथ नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं एक तस्वीर में तो वह हनुमान जी के फोटो फ्रेम के सामने हाथ जोड़कर आशीर्वाद लेते भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उनका ये अंदाज कुछ लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। ये लोग धर्म के नाम पर नवाजुद्दीन की जमकर आलोचना कर रेह हैं। सिर्फ इतना ही नहीं धर्म के नाम पर उन पर तंज भी कसे जा रहे हैं।
वेंकटेश के साथ करने वाले हैं काम
नवाजुद्दीन सिद्दीकी तेलुगू फिल्म 'सैनधव' से साउथ फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के मेगास्टार वेंकटेश भी नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर वेंकटेश और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि नवाजुद्दीन की अपकमिंग इस साउथ मूवी के डायरेक्टर शैलेश कोलानु है। इस फिल्म में राणा दग्गुबाती और नागा चैतन्य भी अहम किरदार निभाएंगे।

वायरल हो रही हैं नवाजुद्दीन की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं इन तस्वीरों में नवाजुद्दीन को वेंकटेश, राणा दग्गुबाती और नागा चैतन्य के साथ फिल्म के सेट पर पोज देते हुए देखा जा सकता है। वहीं एक दूसरी तस्वीर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और वेंकटेश एक-दूसरे के साथ हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा तीसरी फोटो में नवाजुद्दीन बजरंग बली की तस्वीर के सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं और उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। आपको बता दें कि नवाजुद्दीन का ये अंदाज कुछ लोगों को बिल्कुल सही नहीं लग रहा है।

हनुमान जी के सामने हाथ जोड़ने लगे नवाजुद्दीन
हनुमान जी के सामने हाथ जोड़कर खड़े होने वाली तस्वीर को देखने के बाद लोग इसे लेकर काफी कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- शर्म आनी चाहिए तुझे। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- मिट्टी के पुतले में झुक गए तुम। हालांकि नवाजुद्दीन के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने उनकी इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- हमें हर धर्म की इज्जत करनी चाहिए भले वो मुस्लिम हो या हिंदू।

ऐसी है 'सैनधव' की कहानी
जानकारी के अनुसार तेलुगू फिल्म 'सैनधव' एक पैन इंडियन एक्शन ड्रामा मूवी है, जिसमें साउथ के सुपरस्टार वेंकटेश लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म निहारिका एंटरटेनमेंट बैनर के तहत बन रही है जिसके प्रोड्यूसर वेंकट बोयानापल्ली हैं। इस फिल्म का म्यूजिक संतोष नारायणन ने दिया है।

नवाजुद्दीन की अपकमिंग फिल्में
वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी को आखिरी बार साल 2022 में फिल्म 'हीरोपंती 2' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया नजर आई थीं। नवाजुद्दीन जल्द ही फिल्म 'हड्डी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक ट्रांसवुमन की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा नवाजुद्दीन के पास कंगना रनौत के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' भी है।












Click it and Unblock the Notifications