'आप ही मेरे लिए...', नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ ने सेलिब्रेट की शादी की सालगिरह, क्या फिर हुआ पैचअप?
Nawazuddin Siddiqui Ex Wife Aaliya: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक्टर की एक्स वाइफ आलिया सिद्दीकी ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया था।
सोशल मीडिया के जरिए आलिया सिद्दीकी ने ना सिर्फ नवाजुद्दीन सिद्दीकी बल्कि उनके परिवार के भी कई राज खोले थे। उनका कहना था कि एक्टर ने उन्हें देर रात घर से बच्चों के साथ बाहर निकाल दिया। पब्लिकली दोनों की इतनी लड़ाई हुई जिसके बाद उन्होंने तलाक लेने का फैसला कर लिया। लेकिन इस बीच आलिया ने एक पोस्ट शेयर किया जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों का पैचअप हो चुका है।

बच्चों के साथ अलग रहकर और नवाजुद्दीन पर लगाए संगीन आरोपों के बाद अब आलिया सिद्दीकी ने एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ 14वीं सालगिरह सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो की पहली तस्वीर में आलिया और नवाजुद्दीन अपने बच्चों के साथ मस्ती करते हुए नजर आए।
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, "अपने इकलौते साथी के साथ 14 साल के वैवाहिक आनंद का जश्न मना रही हूं। सालगिरह की बधाई।" इस वीडियो को देख फैंस हैरान रह गए और अब तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'क्या आप दोनों फिर से शादी करने वाले हैं।' एक ने लिखा, 'इन दोनों का तो तलाक हो गया था अब क्या हुआ।'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया सिद्दीकी के तलाक को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं थी। इसकी शुरुआत तब हुई जब उसने अपने अलग रह रहे पति पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। इससे पहले, आलिया ने दावा किया था कि नवाजुद्दीन ने उनके बच्चों को 'अस्वीकार' कर दिया था और आरोप लगाया था कि अभिनेता की मां ने उन्हें घर पर परेशान किया था। आलिया ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने पहले ही तलाक के लिए आवेदन कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications