कभी वॉचमैन तो कभी केमिस्ट बनकर किया गुजारा, आज दमदार एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी

बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कितना संघर्ष किया है, ये बात उनके फैंस बखूबी जानते हैं। आज वे जिस मुकाम पर हैं, उसे हासिल करने के लिए नवाजुद्दीन ने बेहद मेहनत की है। एक्टर लोगों के लिए एक प्रेरणा

मुंबई, 7 जुलाई : बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लाखों लोग दीवाने हैं। एक्टर ने न सिर्फ अपने उम्दा अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है, बल्कि उनकी जिंदगी का स्ट्रगल भी अपने आप में लोगों के लिए प्रेरणा है। एक्टर हाल ही में अपनी पत्नी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, एक्टर की पत्नी आलिया के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिलहाल, एक्टर की पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। ऐसे में नवाजुद्दीन भी चर्चा में हैं। चलिये आज आपको बताते हैं एक्टर की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में...

Recommended Video

    Nawazuddin Siddiqui Birthday: जानिए watchman से superstar बनने तक का सफर | वनइंडिया हिंदी
    लोगों के लिए प्रेरणा हैं नवाज

    लोगों के लिए प्रेरणा हैं नवाज

    बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कितना संघर्ष किया है, ये बात उनके फैंस बखूबी जानते हैं। आज वे जिस मुकाम पर हैं, उसे हासिल करने के लिए नवाजुद्दीन ने जितना संघर्ष किया है, वो लोगों के लिए एक प्रेरणा है।

    जब केमिस्ट के तौर पर किया काम

    जब केमिस्ट के तौर पर किया काम

    एक्टर ने अपने संघर्ष के शुरुआती दिनों में पेट्रोकेमिकल कंपनी में केमिस्ट के तौर पर काम किया है। लेकिन यहां मन नहीं लगने के बाद वे दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा थिएटर में चले गए।

    पेट पालने के लिए की वॉचमैन की नौकरी

    पेट पालने के लिए की वॉचमैन की नौकरी

    अब नवाजुद्दीन मुंबई पहुंचे लेकिन मायानगरी में पहचान बना पाना इतना भी आसान नहीं था। लेकिन एक्टर ने मेहनत करना नहीं छोड़ा। अपना गुजर बसर करने के लिए एक्टर को वॉचमैन की नौकरी भी करनी पड़ी।

    बेहद छोटे रोल से हुई शुरुआत

    बेहद छोटे रोल से हुई शुरुआत

    इसके बाद शुरू हुआ एक्टर का फिल्मी सफर। हालांकि, उन्होंने शूल और सरफरोश जैसी फिल्मों मे काम तो किया लेकिन वे बहुत छोटे रोल में नजर आए। नवाजुद्दीन का रोल बेहद कम समय के लिए था।

    इन फिल्मों ने दिलाई पहचान

    इन फिल्मों ने दिलाई पहचान

    नवाजुद्दीन को असली पहचान फिल्म पीपली लाइव, गैंग्स ऑफ वासेपुर और द लंचबॉक्स से मिली। लगातार संघर्ष करने के बाद नवाजुद्दीन एक सफल अभिनेता बनकर उभरे। आज नवाजुद्दीन इंडस्ट्री के नामी-गिनामी सितारों के साथ काम कर चुके हैं। अभिनेता ने कई फिल्में कर अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+