OTT पर दिखेगी नवाजुद्दीन सिद्दीकी-अवनीत कौर की Tiku Weds Sheru, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Tiku Weds Sheru: कंगना रनौत की फिल्म टीकू वेड्स शेरू आगामी 23 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
Tiku Weds Sheru: बॉलीवुड की दमदार कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म का पोस्टर तो रिलीज हुआ ही है, साथ ही इसकी रिलीज डेट के बारे में भी घोषणा कर दी गई है। कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ज्लद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। आपको बता दें कि इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर नजर आने वाली हैं। ये फिल्म आगामी 23 जून 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' के डायरेक्टर साईं कबीर श्रीवास्तव हैं। वहीं इस फिल्म से अवनीत कौर बॉलीवुड में बतौर हीरोइन एंट्री करेंगी। आपको बता दें कि कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका फिल्म्स' प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले इस फिल्म को बनाया गया है। प्यार और जुनून की एक अजीब कहानी पर आधारित इस मूवी का प्रीमियर आगामी 23 जून 2023 को किया जाएगा।

23 जून को ओटीटी पर रिलीज होगी ये फिल्म
वहीं खबर है कि फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। कंगना रनौत ने इस फिल्म को ओटीटी पल्टेफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का फैसला किया है। ऐसे में लोगों का कहना है कि वह अपनी बुरी तरह से फ्लॉप हुई फिल्मों से सीख ले रही हैं। दरअसल पिछले कुछ समय से कंगना रनौत की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही है। उनकी सभी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई हैं।
फिल्म की प्रोड्यूसर हैं कंगना रनौत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी वजह से उन्होंने खुद के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म को थिएटर की बयाज ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कई बड़ी-बड़ी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जा रहा है, ये गलत है। मेकर्स को अपने कंटेंट पर भरोसा नहीं है। लेकिन अब कंगना खुद ही अपनी फिल्म ओटीटी पर रिलीज कर रही हैं।
कंगना रनौत ने दर्शकों से जताई उम्मीद
फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' की क्रिएटिव प्रोड्यूसर कंगना रनौत ने कहा- मणिकर्णिका फिल्म्स के तहत बनी ये पहली फिल्म मेरे लिए एक बहुत ही खास है। ये पहली बार है जब मैंने एक निर्माता के रूप में कार्यभार संभाला है और मैंने इस फेज को पूरी तरह से इन्जॉय भी किया है। यह मेरे लिए कई अनुभवों से भरा हुआ था। उन्होंने आगे कहा- इस फिल्म में मोस्ट टैलेंटेड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी हैं। साथ ही अवनीत कौर इस मूवी से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को अपना प्यार जरूर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications