नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 28 साल छोटी अवनीत कौर को किया किस, फूटा फैंस का गुस्सा, बोले- 'बेटी की उम्र की है'

फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर एकसाथ नजर आने वाले हैं। जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में दोनों का एक किसिंग सीन वायरल हो रहा है।

Nawazuddin Siddiqui Avneet Kaur Video: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और एक्ट्रेस अवनीत कौर फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में एकसाथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का 14 जून को ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और फैंस दोनों को खरी खोटी सुनाने लगे। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

नवाज और अवनीत का किसिंग सीन वायरल
फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' को मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत प्रड्यूस कर रही हैं। अब फिल्म का ट्रेलर जैसे ही रिलीज हुआ तो फैंस ने नवाजुद्दीन और अवनीत को ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल, फिल्म में एक सीन है जिसमें नवाज और अवनीत एक दूसरे को किस करते हुए दिखाई दिए। जिसे देखने के बाद फैंस भड़क गए और कंगना रनौत को भी आड़े हाथों ले लिया।

Nawazuddin Siddiqui

सोशल मीडिया पर मचा बवाल
दरअसल, फिल्म की कास्टिंग को लेकर फैंस सवाल उठा रहे हैं। क्योंकि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर के बीच 28 साल का उम्र का फासला है। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म की कहानी दो लवर्स के बीच की है और इसके लिए इन दोनों को कास्ट किया गया है। फिल्म के ट्रेलर में दोनों की कैमिस्ट्री भी फैंस को खास पसंद नहीं आई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार नवाज और अवनीत को ट्रोल किया जा रहा है।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
सोशल मीडिया पर दोनों के लिप लॉक सीन को देखकर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'अवनीत कौर नवाज की बेटी की उम्र की हैं। इन लोगों को जरा भी शर्म नहीं है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पता नहीं क्या सोचकर नवाज के साथ अवनीत को कास्ट किया गया है।' एक ने लिखा, 'आजकल फिल्मों में कुछ भी दिखा रहे हैं।'

कब और कहां देखें फिल्म
फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' 23 जून 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी दो एक्टर्स पर आधारित है। जो कि एक्टर्स बनना चाहते हैं और फिर शादी करते हैं। लेकिन दोनों की लाइफ उन्हें कहीं और ले जाती है। कुल मिलाकर फिल्म में रोमांस के साथ कॉमेडी फुल ऑन तड़का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+