कल तक करते थे नफरत! अचानक साथ दिखे नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया, क्या हो गई सुलह या फिर...
बीते लंबे समय से नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी जबरदस्त सुर्खियों में हैं। दोनों की पर्सनल लाइफ में भूचाल आया हुआ था। आलिया ने नवाज पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे, जिन्हें सुनकर हर कोई सन्न रह गया। पिर आलिया ने जब टेलीविजन के मशहूर शो बिग बॉस में एंट्री मारी तो वहां भी नवाज को लेकर काफी कुछ कहा। मगर लोग उस वक्त हक्के-बक्के रह गए, जब नवाजुद्दीन और आलिया एक बार फिर साथ में नजर आए।
दरअसल, आलिया ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके दो बच्चे साथ में दिखे। ऐसे में फैंस भी काफी शॉक्ड हुए। आलिया ने कैप्शन में लिखा था कि वे अपनी 14 वेडिंग एनिवर्सिरी मना रही हैं। जैसे ही फैंस ने ये पोस्ट देखा, रिएक्शन्स की भरमार हो गई। हर कोई हैरान था कि आलिया नवाज के बीच का झगड़ा अचानक कैसे खत्म हो गया?

कई लोगों ने तो आलिया पर ये आरोप तक लगाए कि अपने पति से झगड़े का उन्होंने बस यूं ही फायदा उठाया। ये सब लाइमलाइट के लिए था। वगैरह वगैरह... हालांकि अब खुद आलिया सिद्दीकी ने इन सभी बातों पर चुप्पी तोड़ते हुए वजह बताई है कि आखिर क्यों नवाज और वे साथ आए।
बच्चों के साथ दुबई में रहने वाली आलिया सिद्दीकी ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये इस खुशखबरी को सबके सामने रखना जरूरी था। नवाजुद्दीन ने उनकी सालगिरह के मौके पर दुबई में उनसे मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि किसी तीसरे शख्स की वजह से जिंदगी में परेशानियां आईं। मगर अब चीजें बदल गई हैं।
हमने अपने मतभेद दूर कर लिए हैं। आलिया बोलीं कि इस सुलह के पीछे की वजह उनके दोनों बच्चे हैं। ईटाइम्स से बातचीत में आलिया ने कहा कि जिंदगी में अलग रहना कोई ऑप्शन नहीं है क्योंकि बच्चे बड़े हो गए हैं। ऐसे में उन्हें साथ रहना ही होगा। नवाज शोरा के बहुत करीब हैं और जो कुछ भी हुआ, इसकी वजह से वो काफी परेशान थी, वो बर्दाश्त नहीं कर सकीं।
आलिया ने बताया कि नवाजुद्दीन अब मुंबई वापस आ गए हैं और जल्द ही आलिया दोनों बच्चों के साथ दुबई से वापस आएंगी ताकि वे फिर से मिल सकें।












Click it and Unblock the Notifications