अमिताभ बच्चन की हूडी के कायल हुए फैंस, बिग की नातिन ने कहा- क्या मैं इसे ले सकती हूं?
नई दिल्ली, जनवरी 17। बॉलीवुड के शहशांह अमिताभ बच्चन 79 साल के हैं, लेकिन आज भी वो अपनी एक्टिंग की वजह से नए एक्टरों पर भारी पड़ते हैं। इतना ही नहीं फैशन के मामले में भी अमिताभ बच्चन कभी-कभी इंडस्ट्री के अन्य एक्टरों को पछाड़ देते हैं। अमिताभ बच्चन का क्लॉथ कलेक्शन बेहतरीन होता है, ये कई मौकों पर देखा जा चुका है। इस बीच बिग बी एक बार फिर अपने स्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं।

अमिताभ की हूडी के कायल हुए फैंस
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वो ब्लैक जींस के साथ एक व्हाइट हुडी पहनकर कार से उतर रहे हैं। अमिताभ की इस फोटों ने तहलका मचा दिया है। उनकी इस फोटों पर यूजर्स ने धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं। इस बीच सेलिब्रिटी की तो अमिताभ की हूडी पर नीयत आ गई है और उस सेलिब्रिटी ने बिग से इस इस हुडी को मांग भी लिया है। आपको बता दें कि वो सेलिब्रिटी कोई और नहीं बल्कि बिग की नातिन नव्या नवेली नंदा हैं।
Recommended Video

बिग बी का नातिन ने मांग ली हूडी
नव्या ने इंस्टाग्राम पर शेयर हुई अमिताभ बच्चन की तस्वीर पर कॉमेंट किया है। उन्होंने कहा है, "क्या मैं इस हूडी को ले सकती हूं?" नव्या के इस कॉमेंट पर एक यूजर ने कमेंट कर कहा है कि तुमको हूडी ही चाहिए तो जाकर मांग लो और क्या? एक अन्य यूजर ने नव्या के कॉमेंट पर ट्वीट कर कहा है, "आपके पास तो सर खुद ही हैं। नव्या के अलावा एक्टर रोहित रॉय ने भी अमिताभ बच्चन की हूडी की तारीफ की। फोटो पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा, "हूडी सबसे जबरदस्त लगी। फोटो में काफी स्वैग भी देखने को मिला।"

आलिया और रणबीर कपूर के साथ फिल्म में नजर आएंगे अमिताभ
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने इस फोटो को शेयर करते हए लिखा है, "ठीक है, काम पर वापसी हो गई। मास्क पहना हुआ है, सेनिटाइज्ड हूं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहा हूं और वैक्सीनेट भी हूं। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं, जिसमें वह आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर के साथ होंगे आखिरी बार अमिताभ 2021 में आई फिल्म चेहरे में नजर आए थे। इसके अलावा बिग भी रन वे 34 में भी दिखाई देंगे, जिसे अभिनेता अजय देवगन द्वारा निर्मित और निर्देशित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications