मां के ऊपर गंदे कमेंट पढ़कर परेशान हो गई थीं नव्या नवेली, इस तरह सिखाया सबक
मुंबई, 12 अगस्त: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा बॉलीवुड की सबसे फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। उन्होंने अभी बॉलीवुड में एंट्री तो नहीं की, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। साथ ही उसके जरिए वो कई चीजों के बारे में जागरूकता फैलाने का काम करती हैं, लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जो उनकी पोस्ट पर गंदे कमेंट करते हैं। ज्यादातर मौकों पर वो उसे इग्नोर करती हैं, लेकिन जब बात हद से आगे निकल जाती हैं, तो वो ट्रोलर्स को कड़ा जवाब देती हैं। अब इस बारे में उन्होंने खुलकर बात की है।

मां की जॉब पर किया कमेंट
Her Circle से बात करते हुए नव्या ने कहा कि आमतौर पर ट्रोलर्स को जवाब ना देना ही सबसे अच्छा तरीका है, लेकिन कई बार वो जवाब के लिए मजबूर कर देते हैं। एक बार उन्होंने इंटरव्यू दिया कि कैसे उनकी मां उनको प्रेरित करती हैं। इस पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि आखिर वो करती क्या हैं? इस पर नव्या ने तुरंत जवाब दिया कि वो एक मां हैं। वो मानती हैं कि मां होना अपने आप में एक फुल टाइम जॉब है। हालांकि उन्होंने ये माना कि उस कमेंट को पढ़कर वो बहुत ज्यादा अपसेट हो गई थीं।

पीढ़ी को ऊपर उठाने की जिम्मेदारी
नव्या ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि एक मां होना शायद सबसे कठिन काम है, जो किसी के पास भी हो सकता है। हम इस काम की पर्याप्त सराहना नहीं करते हैं, उन्हें वो श्रेय नहीं देते जिसकी वो हकदार हैं। हमें लगता है कि उनके पास बड़ा बिजनेस या एक अरब डॉलर की कंपनी नहीं है, ऐसे में उनका काम महत्वपूर्ण नहीं है। जिस वजह से हम गलत हैं। उनके ऊपर लोगों की एक पीढ़ी को ऊपर उठाने की जिम्मेदार है।

रिलेशन की चर्चा भी जोरों पर
आपको बता दें कि जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के बीच अफेयर की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। 2018 में इन दोनों को जब थिएटर से साथ निकलते हुए देखा गया था, उसी वक्त से अफेयर की बात हो रही। हालांकि दोनों ने इन अफवाहों को अभी तक खारिज ही किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में मीजान से नव्या के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो अमिताभ जी से बहुत डरते हैं। जब से नव्या और उनके बारे में खबर आ रही, वो उनके घर जाने से भी डरने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications