VIDEO : नवरात्रि कैसे मनाते हैं ऋतिक, पंकज त्रिपाठी और जूनियर बच्चन, वायरल वीडियो में दिखी झलकियां !

सुमेध शिंदे की सितारों की अविश्वसनीय मिमिक्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं। navratri bollywood celebrities Sumedh Shinde mimicry watch viral video

मुंबई, 01 अक्टूबर : शारदीय नवरात्रि में आम से लेकर खास शख्स अलग अंदाज में सेलिब्रेट करता है। गणेश उत्सव के बाद मुंबई में रहने वाले अभिनेता-अभिनेत्री नवरात्रि भी धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। बॉलीवुड हस्तियां भी अपने-अपने अंदाज में नौ दिनों तक मां दुर्गा की उपासना करती हैं। इनकी मिमिक्री करने वाले एक आर्टिस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। कई सितारों की अविश्वसनीय मिमिक्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तीन लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। हजारों लोग वीडियो को लाइक और शेयर कर कमेंट भी कर रहे हैं।

लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं

लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं

सुमेध शिंदे ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कई अभिनेताओं को नवरात्रि मनाते हुए और गरबा करते हुए दिखाया है। वीडियो इतना प्रभावी है कि लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं। अलग-अलग ड्रेस में दिख रहे सुमेध, डांडिया और गरबा करते दिख रहे हैं। उनका फेसियल एक्सप्रेशन और मिमिक्री लोगों को गुदगुदा रहा है। सुमेध शिंदे की वायरल वीडियो क्लिप 3.70 लाख से अधिक बार देखी जा चुकी है। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन नवरात्रि के जश्न में डूबे लोग सुमेध की वीडियो एंजॉय कर रहे हैं। इंटरनेट पर शेयर किए जाने के अलावा लोग वीडियो को जमकर रिट्वीट कर रहे हैं।

बॉलीवुड सितारे नवरात्रि कैसे मनाते हैं ?

सुमेध का वीडियो साबित करता है कि नवरात्रि सेलिब्रेशन में लोग कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे। उनके दिमाग में आया कि बॉलीवुड सितारे नवरात्रि कैसे मनाते हैं ? अब, क्योंकि हम सेलिब्रिटीज की निजी पार्टियों में नहीं जा सकते तो सुमेध ने अनुमान के आधार पर उन सितारों की झलक दिखाई। बॉलीवुड सितारों की मिमिक्री का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

ऋतिक रोशन और पंकज त्रिपाठी

प्रफुल्लित करने वाले सुमेध के वायरल वीडियो में आमिर खान, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन और अजय देवगन जैसे सितारों की मिमिक्री की गई है। उन्होंने अभिनेताओं को नवरात्रि मनाते और गरबा करते दिखाया है। गुदगुदी करती इस वीडियो में ऋतिक रोशन और पंकज त्रिपाठी सरीखे अभिनेताओं की मिमिक्री भी की गई है।

वीडियो को 3.70 लाख से अधिक व्यूज

नेटिज़न्स सुमेध शिंदे की वीडियो से काफी प्रभावित दिखे। सुमेध ने वीडियो ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, "देखें कि हमारे बॉलीवुड अभिनेता अपनी अनूठी शैली में गरबा / डांडिया कैसे करते हैं। 2 मिनट 20 सेकेंड की इस वीडियो को 3.70 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। 11.8 हजार से अधिक लोगों ने सुमेध की कमाल की मिमिक्री को पसंद किया है।

अंगूठा भी ऋतिक रोशन जैसा रखा

सुमेध का फेसियल एक्सप्रेशन इतना कमाल का है, कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक सके। कई लोगों ने बताया कि कैसे अक्षय खन्ना और अभिषेक बच्चन की मिमिक्री वाकई अद्भुत थी। निकी (@meenikky) नाम के यूजर ने लिखा, इसे कहते हैं मुकम्मल काम। यहां तक ​​कि वह अंगूठे को भी ऋतिक रोशन (@iHrithik) की तरह रख रहे हैं। कमाल का कौशल है भाई।

हास्य कलाकारों का प्रमुख गुण

व्रज पटेल (@vraj_ak) नाम के यूजर ने कहा कि अजय देवगन की मिमिक्री मस्त थी। कोई भी इस आर्टिस्ट को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक सकता। सुमेध की ऑब्जर्वेशन की तारीफ करते हुए केशब सेन (@sen_kc_fuchan) नाम के यूजर ने लिखा, आपके पास अवलोकन की उत्कृष्ट शक्ति है। ये शीर्ष हास्य कलाकारों का प्रमुख गुण है।

चेहरे और भावों के बेहतरीन एक्सप्रेशन

इरा (#Amaltaas) नाम के ट्विटर यूजर (@BairagiBabe) ने कहा, सुमेध, आप न केवल उनकी आवाज़ की नकल करने में प्रतिभाशाली हैं, आप उनके चेहरे और भावों के बेहतरीन एक्सप्रेशन भी उतने ही कमाल के तरीके से करते हैं। यह इतना सटीक था कि लोग बिना नाम कैप्शन के भी लोग एक से दूसरे को उन सितारों के नाम बता सकते हैं, जिनकी मिमिक्री की जा रही है।

नीचे देखें सुमेध की मिमिक्री वीडियो---

अक्षय खन्ना की इतनी शानदार मिमिक्री

रवि परमार (@RParmar38) नाम के ट्विटर यूजर ने कहा, पंकज त्रिपाठी की मिमिक्री कमाल की थी। आप जैसा प्रतिभाशाली मिमिक्री कलाकार कभी नहीं देखा। सुमेधजी कृपया इसी तरह लोगों का मनोरंजन करते रहें...मैं कितने भी तनाव में क्यों न रहूं, आपको देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है...भगवान भला करे। मून-हाफ (@ Munafs7) सैयद हबीब (@Habib56786Habib) और मोहित। (@MohitMi24) जैसे ट्विटर यूजर्स ने भी सुमेध की मिमिक्री को काफी पसंद किया। मोहित ने कहा कि उन्होंने अक्षय खन्ना की इतनी शानदार मिमिक्री कभी नहीं देखी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+