National Cinema Day: सिर्फ 99 रुपये में मिल रहा टिकट, इन आसान तरीकों से आज ही करें बुकिंग
National Cinema Day 2023: 13 अक्टूबर 2023 को देशभर में 'नेशनल सिनेमा डे' मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश के कई सिनेमाघरों में फिल्मों के टिकट 99 रुपये के होंगे। आप अपने परिवार के साथ थिएटर में जाकर इस खास ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में आइए नजर डालते हैं कि इस लिस्ट में कौन सी फिल्में शामिल हैं।
फिल्म फुकरे 3 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह भी अहम भूमिका निभाई है। अब मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि 13 अक्टूबर के दिन थिएटर में इस फिल्म को 99 रुपये में देख सकते हैं।

इसके अलावा फिल्म धक धक, जवान, डंब मनी, द एक्सोरसिस्ट: बिलीवर, थैंक यू फॉर कमिंग, मिशन रानीगंज-द ग्रेट भारत रेस्क्यू और थैंक्यू फॉर कमिंग को भी 99 रुपये में थिएटर में देख सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि नेशनल सिनेमा डे का फायदा उन फिल्मों को मिल सकता है कि जिनकी कमाई आम दिनो में काफी स्लो हो रही है। यानि की 13 अक्टूबर के दिन इन फिल्मों की तगड़ी कमाई हो सकती है।
बुक माय शो के ऐप पर जाकर आप अपनी पसंदीदा फिल्म के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। आज के दिन 4000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर ये फिल्में दिखाई जाएंगी। ऐसे में फैंस के लिए ये अच्छा मौका है कि वह महज 99 रुपये में अपने परिवार के साथ थिएटर जाकर ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications