बेटे अगस्त्य को छोड़कर कहां जा रही हैं मां नताशा? क्या चुन लिया नया पार्टनर और ले लिया ऐसा फैसला?

Hardik pandya and Natasa Stankovic: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी एक्स वाइफ नताशा स्टेकोविक पिछले काफी समय से खबरों में छाए हुए हैं। हार्दिक और नताशा ने जुलाई 2024 में एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर लोगों को बताया था कि वह दोनों अलग हो रहे हैं।

हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक का टूटा रिश्ता
अब अलग होने के 2 महीने बाद ही हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेकोविक फिर से अपनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं।

hardik pandya

हार्दिक पांड्या के पास है बेटा अगस्त्य
नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। वह फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स देती रहती हैं। आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले नताशा अपने होमटाउन सर्बिया गई थीं और हाल ही में वह वापस मुंबई लौट आई हैं। मुंबई लौटते ही वह बेटे अगस्त्य को उसके पापा हार्दिक पांड्या के पास छोड़ आई हैं।

मुंबई से बाहर घूमने निकली हैं नताशा
इसके बाद अचानक ही नताशा अपनी लाइफ में बिजी हो गई हैं। हाल ही में नताशा को अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ देखा गया था और नताशा अभी जितने भी पोस्ट शेयर कर रही हैं, उसमें वो अकेले नजर आ रही हैं। इससे साफ है कि नताशा अभी खुद पर ध्यान दे रही हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस मुंबई में नहीं रहना चाहती हैं क्योंकि नताशा ने फिर से कहीं जाने के लिए उड़ान भरी है।

नताशा ने शेयर किया खास पोस्ट
नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जो एयरपोर्ट की है। इस फोटो में फ्लाइट की फोटो और टाइम दिया गया है। इस तस्वीर से ये तो साफ है कि नताशा कहीं जा रही हैं, लेकिन वो कहां गई हैं, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। न ही नताशा ने स्टोरी में कोई लोकेशन टैग की है। इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों के मन में ये भी सवाल उठ रहा है कि आखिर नताशा इस बार बेटे को साथ लेकर जा रही हैं या फिर उन्होंने अगस्तय को हार्दिक के पास ही छोड़ दिया है।

हार्दिक ने शेयर की बेटे की क्यूट फोटो
हाल ही में हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे की क्यूट फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में अगस्त्य प्यारे से गणपति जी को साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए हार्दिक ने इसके कैप्शन में दिल और प्यारी-सी स्माइली भी शेयर की है। फोटो को देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि इस वक्त अगस्त्य पांड्या अपने पिता हार्दिक संग रह रहे हैं और नताशा अपनी पर्सनल लाइफ को इन्जॉय कर रही हैं।

हार्दिक और नताशा की डेटिंग की खबरें
आपको बता दें कि जबसे हार्दिक और नताशा दोनों ने अलग होने का ऐलान किया है, तबसे दोनों का नाम किसी दूसरे शख्स के साथ जोड़ा जा रहा है। हार्दिक को लेकर कहा जा रहा है कि वो ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे हैं। वहीं नताशा भी अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। लेकिन दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं लोग बेटे अगस्त्य को लेकर चिंता में पड़ गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+