2 महीने में ही हार्दिक पांड्या को भूल गईं नताशा, ढूंढ लिया नया पार्टनर, बौखलाए लोग और फिर जो हुआ

Natasa Stankovic Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक जुलाई 2024 में ही अपने पति भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से अलग हो गई हैं। हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद एक्ट्रेस बेटे अगस्त्य को लेकर अपने होमटाउन सर्बिया चली गई थीं।

बेटे संग सर्बिया से मुंबई लौट आईं नताशा
फिलहाल नताशा बेटे के साथ मुंबई लौट आई हैं। वापस आने के बाद से ही नताशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। इस बीच नताशा स्टेनकोविक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

natasha stankovic

अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ नजर आईं नताशा
इस वीडियो में नताशा अपने खास दोस्त अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ दिखाई दे रही हैं। दोनों को साथ में चिल करते देखा जा सकता है। हालांकि नताशा के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स काफी भड़क गए हैं और एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आपको बता दें कि तलाक के बाद जहां हार्दिक पांड्या का नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ जुड़ रहा है, वहीं नताशा भी अब हार्दिक को भूलकर अपनी लाइफ में आगे बढ़ रही हैं। नताशा सर्बिया से भारत लौटते ही सबसे पहले अपने बेस्ट फ्रेंड और दिशा पटानी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक से मिलने पहुंची थीं।

नताशा को जिम से निकलते हुए देखा गया
पिछले कुछ समय से नताशा स्टेनकोविक और अलेक्जेंडर एलेक्स की अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि ये सब बातें महज अफवाह साबित हुई थीं। फिलहाल नताशा स्टेनकोविक का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें जिम आउटफिट पहने जिम से निकलते हुए देखा जा सकता है।

अलेक्जेंडर के साथ खुश दिखीं नताशा
वायरल हो रहे वीडियो में नताशा के साथ अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं। नताशा के चेहरे की मुस्कुराहट देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद उन्होंने नया साथी ढूंढ लिया है, जिसके साथ वह इन दिनों स्पॉट हो रही हैं।

नताशा पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने नताशा स्टेनकोविक को निशाने पर ले लिया है। यूजर्स वीडियो पर अपने अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- इसको भी हार्दिक की वाइफ ही चाहिए थी? वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- 2 महीने में ही नया साथी ढूंढ लिया मैडम ने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+