Nargis Fakhri का रणबीर-शाहिद के साथ था सीक्रेट रिलेशनशिप? एक्ट्रेस ने सालों बाद खोला राज

Nargis Fakhri: बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह अभिनेता रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। दोनों की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। एक्ट्रेस की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और इसके बाद वह काफी फेमस भी हो गईं।

फिल्म रॉकस्टार में रणबीर कपूर के साथ काम करने के बाद नरगिस का नाम एक्टर के साथ जोड़ा गया। कहा जाता है कि दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया लेकिन बाद में अलग हो गए। इसके बाद नरगिस और शाहिद कपूर के लिंकअप की खबरें आने लगी। अब सालों बाद एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपने डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी।

nargis fakhri

सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में नरगिस फाखरी ने कहा कि, 'ऐसी खबरें मुझे पागल कर देती हैं। एक बार एक आर्टिकल में छपा था कि मैं शाहिद कपूर के अपार्टमेंट में चली गई और मेरी मां भी उनसे मिलने आई। इन खबरों ने मुझे काफी हैरान और परेशान कर दिया था। लेकिन ये सब खबरें पूरी तरह से झूठी हैं ऐसा कुछ कभी हुआ ही नहीं था। यहां तक कि लोगों ने मुझे मैसेज भी करना शुरू कर दिया।'

नरगिस ने आगे बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में लगभग हर किसी का नाम जोड़ा जाता है। एक्ट्रेस ने कहा, कोई भी अपनी लाइफ का सच कभी नहीं बताता। हमेशा जैसा दिखता है वैसा हो ऐसा जरूरी नहीं है। फिल्म के सेट पर भी लोग एक दूसरे से फ्लर्ट करते हैं लेकिन इसका अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल है कि कौन सच में आप में इंट्रेस्टेट है।

नरगिस ने आगे कहा कि एक बार उनको लेकर किसी पत्रकार ने लेस्बियन छाप दिया था। एक्ट्रेस ने यह किस्सा याद करते हुए कहा कि 'एक बार मेरे पास रिपोर्टर आई थी। उसने मुझसे पूछा ओह, बी-टाउन स्टार होना कैसे एंजॉय कर रही हो। मुझे उस वक्त ऐसा लगा जैसे वह कुछ हिंट दे रही हो। मैं उस वक्त किसी को जानती भी नहीं थी। मैंने उससे बस इतना कहा, 'ठीक है, मैं इंतज़ार कर रही हूं कि तुम मुझे लेसबियन बना दो। बस इसके बाद उसने हेडलाइन बना दी और मेरे लिए मुसीबत खड़ी हो गई।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+