Nargis Fakhri कर चुकी हैं इस फ्लॉप एक्टर को डेट, छुपकर अमेरिका में लिव-इन में रहने की भी थी खबरें!
Nargis Fakhri News: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल नर्गिस फाखरी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड टोनी बीग से शादी कर ली है। लॉस एंजिलिस में कपल ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। इससे पहले नर्गिस यशराज फिल्म्स के प्रोड्यूसर-एक्टर उदय चोपड़ा के साथ 7 सालों तक रिलेशनशिप में रही थीं। दोनों ने अपने रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया, लेकिन 2017 में कपल अलग हो गया। रिश्ता टूटने के सालों बाद साल 2024 में दोनों दुबई में न्यू ईयर की पार्टी में नजर आए थे।
कहा जाता है कि कपल ने भारत में अपना रिश्ता सबसे छुपाकर रखा, लेकिन दोनों अमेरिका में लिव इन में ही रहते थे। नर्गिस और उदय दोनों अपना ज्यादातर समय अमेरिका में ही बिताते थे। उदय चोपड़ा से ब्रेकअप के सवाल पर मीडिया को दिए इंटरव्यू में नर्गिस ने कहा था कि मुझे इसका अफसोस रहेगा कि मैंने इस रिश्ते को कभी सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था।

Nargis Fakhri और उदय चोपड़ा रहते थे लिव इन में
नर्गिस और उदय की मुलाकात फिल्मी दुनिया के जरिए हुई थी। उदय चोपड़ा धूम सीरीज़ और मेरे यार की शादी है जैसी फिल्मों में नजर आए, लेकिन बतौर एक्टर बुरी तरह से फ्लॉप रहे। इसके बाद वह अमेरिका में एनिमेशन फिल्मों और डायरेक्शन में हाथ आजमाने लगे। कहा जाता है कि नर्गिस और उदय दोनों रिलेशन के लिए सीरियस थे, लेकिन कुछ वजहों से रिश्ता टूट गया। नर्गिस 2011 से 2017 तक बॉलीवुड फिल्मों में पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं, जबकि उदय काम के सिलसिले में अमेरिका में ही रहते थे। नर्गिस उदय के साथ अमेरिका में सेटल नहीं होना चाहती थीं और इस वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया।
यह भी पढ़ें: Nargis Fakhri ने किससे की गुपचुप शादी? हनीमून क्यों रहा ठंडा? अब पति संग इस लिबास में आईं सामने, चौंक गईं फराह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नर्गिस इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थीं और शादी तक बात बढ़ाना चाहती थीं, लेकिन उदय चोपड़ा अमेरिका में ही रहना चाहते थे। यही वजह थी कि दोनों के बीच दूरी आने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स तो यहां तक कहती हैं कि ब्रेकअप के बाद नर्गिस काफी आहत हुईं और लंबे समय तक बॉलीवुड से दूरी बना ली।
Uday Chopra ने कभी रिश्ता टूटने पर बात नहीं की
यश चोपड़ा के छोटे बेटे और आदित्य चोपड़ा के भाई होने का फायदा उदय चोपड़ा को शुरुआती करियर में मिला, लेकिन उनका करियर कुछ खास सफल नहीं रहा। नर्गिस से पहले उदय का नाम काजोल की बहन तनीषा से भी जुड़ चुका है। तनीषा ने कहा था कि ब्रेकअप के बाद उनकी उदय से सामान्य बातचीत भी नहीं होती है। नर्गिस से रिश्ता टूटने पर उदय चोपड़ा ने कभी कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: 'कितना भी करो, मिलता कम है’, प्रियंका चोपड़ा ने खोले राज, सच सुनकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!












Click it and Unblock the Notifications