ड्रग्स केस: शाहरुख खान के घर 'मन्नत' से सर्च के बाद निकली NCB की टीम

ड्रग्स केस: शाहरुख खान के घर 'मन्नत' से सर्च के बाद निकली NCB की टीम

मुंबई, 21 अक्टूबर: मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एक टीम गुरुवार (21 अक्टूबर) को बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के आवास पर पहुंची। एनसीबी की टीम शाहरुख खान के घर सर्च ऑपरेशन और पूछताछ के लिए पहुंची थी। लगभग एक घंटे के सर्च के बाद एनसीबी की टीम शाहरुख के घर से निकल गई। मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में आर्यन खान जेल में हैं। कुछ देर पहले ही सोमवार की सुबह 9.30 बजे शाहरुख खान बेटे आर्यन खान से मिलने मुंबई की आर्थर रोड जेल पहुंचे थे। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेत्री अनन्या पांडे को आज पूछताछ के लिए समन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी की एक टीम ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे के घर भी गई थी।

Shah Rukh Khan

एएनआई समाचार एजेंसी द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए विजुअल्स में एनसीबी अधिकारियों को शाहरुख खान के आवास पर पहुंचते हुए दिखाया गया है, जहां वे कथित तौर पर एक तलाशी अभियान के लिए गए हैं।

शाहरुख खान को गुरुवार को उनके बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद पहली बार देखा गया। शाहरुख खान गुरुवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल में आर्यन खान से मिलने गए थे। शाहरुख खान को देखते ही जेल के बाहर बैठी एक महिला और अन्य लोगों ने उनका हाथ जोड़कर अभिवादन करते नजर आए।

आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स के एक मामले में 2 अक्टूबर को हिरासत में लिया था। इसके बाद से ही शाहरुख खान इस महीने की शुरुआत से ही कैमरों से दूर रह रहे थे। मुंबई की एक विशेष अदालत ने प्रतिबंधित दवाओं की जब्ती के सिलसिले में आर्यन खान और दो अन्य को जमानत देने से बुधवार (20 अक्टूबर) को इनकार कर दिया है।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, बॉम्बे हाईकोर्ट 26 अक्टूबर को आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। एनडीपीएस अधिनियम के तहत एनसीबी ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुम धमेचा समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+