नानी की नई फिल्म 'द पैराडाइज' की हुई अनाउंसमेंट, ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए इस डायरेक्टर से मिलाया हांथ
The Paradise: SLV सिनेमास एक बार फिर धमाकेदार सिनेमा देने के लिए तैयार है। अपनी जबरदस्त फिल्मों की सीरीज को आगे बढ़ाते हुए, प्रोडक्शन हाउस ने अपनी नई और बड़ी फिल्म 'द पैराडाइज' की अनाउंसमेंट कर दिया है। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म मैसिव लेवल पर बनाई जा रही है। फिल्म की अनाउंसमेंट एक पोस्टर के साथ की गई।
पोस्टर सामने आते ही नानी के फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। क्योंकि नानी इसमें लीड रोल में हैं।इस फिल्म को और खास बनाने के लिए, म्यूजिक की कमान रॉकस्टार अनिरुद्ध रविचंदर ने संभाली है। यह ग्रैंड सिनेमैटिक स्पेक्टेकल जल्द ही फ्लोर पर जाएगी। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पोस्टर शेयर करते हुए यह लिखा, "हैदराबाद की धड़कनें पूरी दुनिया में गूंजेंगी।"

यह फिल्म तीन शानदार ताकतों का मिलाजुला परिणाम होगी: नेचुरल स्टार नानी, निर्देशक श्रीकांत ओडेला, और रॉकस्टार अनिरुद्ध रविचंदर। तेलुगु और तमिल सुपरस्टार नानी इन दिनों सफलता की राह पर हैं। उनके पिछले फिल्में जैसे 'सारिपोढा शनिवाराम' और 'दसरा' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, फिल्म 'द पैराडाइज' को डायरेक्ट श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं। जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म 'दसरा' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।
इस फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर ने म्यूजिक दिया है। जिनका म्यूजिक 'वाय दिस कोलावरी दी', 'मारी', 'जवान', 'विक्रम', 'जेलर' जैसी फिल्मों में रहा है और दर्शकों के बीच काफी फेमस भी हुआ है। नानी और श्रीकांत ओडेला की साथ में ये दूसरी फिल्म है। दोनों की जोड़ी पहले भी सफल साबित हो चुकी है। ऐसे में दूसरी फिल्म के भी सफल होने की उम्मीद है।
नानी की आने वाली फिल्म "द पैराडाइज" SLV सिनेमास द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है। इस फिल्म को निर्देशित करेंगे श्रीकांत ओडेला, जिनकी पिछली फिल्म "दसरा" ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस किया था। फिल्म में नानी मुख्य भूमिका में होंगे, और म्यूजिक का जादू अनिरुद्ध रविचंदर देंगे, जिनकी म्यूजिक ने पहले भी कई हिट फिल्मों को सफल बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications