नाना पाटेकर ने सच में फैन को जड़ा थप्पड़? डायरेक्टर अनिल बोले-'किसी को मारा नहीं बल्कि...'

Nana Patekar Viral Video: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर अपने विवादित बयान और दमदार एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसके अलावा वह अक्सर अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से फैंस की खूब तारीफें बटोरते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

दरअसल, नाना पाटेकर ने वाराणसी अपनी अपकमिंग फिल्म जर्नी की शूटिंग करने पहुंचे। एक्टर की इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, वह अपनी टीम और क्रू मेंबर्स के साथ खड़े हुए हैं। इस दौरान अचानक सेल्फी लेने के लिए अपना फोन लेकर एक फैन नाना पाटेकर के पास पहुंचा। जैसे ही वह फोटो क्लिक करने लगा तो एक्टर को गुस्सा आया और उन्होंने फैन को थप्प्ड़ जड़ा। जिसकी वजह से लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Nana Patekar

नाना पाटेकर के इस व्यवहार के लिए फैंस उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। लेकिन अब इस वीडियो की असली सच्चाई सामने आई है। दरअसल, डायरेक्टर अनिल शर्मा ने आजतक से बातचीत कर बताया कि ये असली घटना नहीं हैं। लेकिन फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है। नाना पाटेकर ने किसी को थप्पड़ नहीं बल्कि वह सिर्फ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

अनिल शर्मा ने आगे कहा कि, 'बनारस की सड़कों पर फिल्म का सीन शूट हुआ है। जिसमें एक्टर को एक शख्स थप्पड़ मारना था। लेकिन उस वक्त वहां तमाम लोग मौजूद थे और शूटिंग का यह हिस्सा कैमरे में कैद कर लिया। नाना पाटेकर को बेवजह सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुनाई जा रही है। लेकिन सच्चाई कुछ और है।'

नाना पाटेकर को आखिरी बार विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी फिल्म द वैक्सीन वॉर में देखा गया था। हालांकि फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके अलावा एक्टर ने फिल्म वेलकम 3 को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। जब उनसे पूछा गया कि आखिर क्यों वेलकम 3 साइन नहीं की ? इसका जवाब देते हुए नाना ने कहा था कि, 'क्योंकि अब हम बूढ़े हो गए हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+