'ये सब आंकड़े हैं बस', जवान की सफलता पर नाना पाटेकर ने कसा तंज? स्टारडम को लेकर दिया बड़ा बयान

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द वैक्सीन वॉर के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने स्टार्स और उनके स्टारडम पर तंज कसा।

Nana Patekar On Stardom: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर लंबे समय बाद फिल्म द वैक्सीन वॉर से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। एक्टर लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने स्टार्स को सुपरस्टार कहने की परिभाषा पर तंज कसा।

नाना पाटेकर ने हाल ही में DNA को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, सुपरस्टार्स के लिए फैंस में दीवानगी चार दिन होती है और हफ्तेभर में बदल भी जाती है। अगर किसी स्टार का आज क्रेज है तो हो सकता है बदलते वक्त के साथ उसका स्टारडम खत्म हो जाए या फिर लोग उन्हें भूल जाते हैं।'

Nana patekar

नाना पाटेकर ने दिग्गज अभिनेताओं में शुमार दिलीप कुमार का नाम लेते हुए कहा, यह उस वक्त के सितारे हैं जिन्हें हम कभी भूल नहीं पाते। वो गुजर गए तो भी हम उनको भूल नहीं पाते। इनका स्टारडम आज भी बरकरार है। इसके अलावा नाना पाटेकर ने फिल्मों की कमाई और बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर सवाल पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि, 'ये सब सिर्फ आंकड़ें हैं।'

नाना पाटेकर ने आगे ओटीटी प्लेटफॉर्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, "जैसे कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच दिया गया है। ओटीटी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिन्हें हीरो बनने का मौका नहीं मिला वह अब ओटीटी के जरिए हीरो बन गए हैं और अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। ये अपना हुनर दिखाने का एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। ओटीटी आने के बाद थिएटर और सिनेमा के बाद कलाकारों के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का अब एक और प्लेटफॉर्म है।" बता दें कि, नाना पाटेकर की फिल्म द वैक्सीन वॉर 22 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को डायरेक्ट विवेक अग्निहोत्री कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+