एक बार फिर चलेगा नाना पाटेकर का जादू, प्रकाश झा की इस वेब सीरीज से करेंगे कमबैक
नाना पाटेकर जल्द ही वेब सीरीज में कमबैक करने की तैयारी में हैं। प्रकाश झा की वेब सीरीज के जरिये वापसी करने के लिए तैयार हैं।
मुंबई, 18 जून: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर की एक्टिंग के लोग कायल हैं। इंडस्ट्री में अपने डायलॉग से लोगों के बीच मशहूर नाना पाटेकर बीते काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, नाना पाटेकर जल्द ही वेब सीरीज में कमबैक करने की तैयारी में हैं। नाना पाटेकर एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रहे हैं। एक्टर प्रकाश झा की वेब सीरीज के जरिये वापसी करने के लिए तैयार हैं।

इस फिल्म में आएंगे नजर
एक्टर नाना पाटेकर ने खुद अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कई खुलासे किए हैं। TOI की एक रेर्ट के मुताबक नाना ने बताया कि वे प्रकाश झा की वेब सीरीज के जरिये वापसी करने के लिए तैयार हैं। जी हां! नाना जल्द ही लाल बत्ती वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। ये एक सोशियो पॉलिटिकल वेब सीरीज होगी।

राजनीति पर आधारित है सीरीज
बताते चलें कि ये वेब सीरीज राजनीति पर बेस्ड है, जो राजनीति के काले पन्नों को उजागर करेगी। इससे पहले नाना पाटेकर ने फिल्म राजनीति में भी काम किया था।

एक्साइटेड हुए फैंस
सीरीज में नाना पाटेकर एक राजनेता का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में उनकी वापसी की खबर सुनते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। फैंस एक्टर को दोबारा फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications