नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा की वनवास की रिलीज़ डेट आई सामने, कहानी भी पता चल गई

गदर फेम अनिल शर्मा ने दशहरा के दिन अपनी नई फिल्म वनवास की अनाउंसमेंट की, इसके बाद से ही फिल्म के बारे में चर्चा होने लगी। वनवास के लिए दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म नाना पाटेकर और अनिल के बेटे उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में हैं। अब मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर दी है।

वनवास के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक आकर्षक पोस्टर शेयर करते हुए, जिससे इसकी क्रिसमस रिलीज के लिए हमारा उत्साह बढ़ गया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, इस क्रिसमस अपनों को पहचानिए। अनिल शर्मा एक बार फिर आपको एक इमोशनल रोलरकॉस्टर राइड पर ले जाने के लिए आ रहे हैं। वनवास 20 दिसंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज होगी।

Nana Patekar and Utkarsh Sharma movie Vanvaas will be released on December 20 Anil Sharma

परिवार और रिश्तों की अहमित बताएगी फिल्म
फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस करने के साथ मेकर्स ने इस वनवास का नया पोस्टर भी रिलीज़ किया है। इसमें नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा दिखाई दे रहे हैं। ज़ी स्टूडियोज़ और निर्देशक अनिल शर्मा पहले भी एक साथ आ चुके हैं। वनवास के पहले गदर: एक प्रेम कथा, अपने और गदर 2 जैसे ब्लॉकबस्टर दे चुके हैं।

अब दोनों वनवास के लिए फिर से साथ आ रहे हैं। अनिल हमेशा अपने फिल्मों से पारिवारिक इमोशन और परिवार की महत्ता बताने के लिए जाने जाते हैं। वनवास से भी वो इसी तरह की कहानी दर्शकों के सामने लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा अनिल की ये फिल्म में पारिवारिक संबंधों का नया मतलब समझने को मिलने वाला है।

अनिल शर्मा ने लिखी है कहानी
वनवास की कहानी एक टाइमलेस थीम पर बेस्ड होगी। यह दिखाएगी की कैसे फर्ज,सम्मान और अपने कर्म के परिणाम जिंदगी को आकार देते हैं। फिल्म को अनिल शर्मा ने लिखा, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+