अब एक्टर नकुल मेहता के 11 महीने के बेटे और वाइफ को भी हुआ कोरोना, दिया हेल्थ अपडेट
मुंबई, 03 जनवरी: मुंबई में कोरोना वायरस केसों की भारी उछाल देखने को मिली है। मुंबई में सामने आ रहे केसों से ऐसा लग रहा है कि, महानगर तीसरी लहर की चपेट में आ चुका है। मुंबई में एक के बाद एक बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्रीज के एक्टर और एक्ट्रेस के कोरोना संक्रमित होने की खबरें आ रही है। सोमवार को जॉन अब्राहम ने जानकारी दी था कि उन्हें और वाइफ प्रिया को कोरोना संक्रमण हो गया है। अब टीवी ऐक्टर नकुल मेहता, उनकी वाइफ जानकी पारेख मेहता और 11 महीने का बच्चा सूफी भी कोविड पॉजिटिव है।

नकुल भी हुए थे कोरोना संक्रमित
नकुल मेहता ने 23 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि उन्हें कोरोना हो गया है। अब उनकी वाइफ जानकी ने बताया है कि वह और 11 महीने का बेटा भी कोविड पॉजिटिव हैं। जानकी पारेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल से बेटे सूफी की तस्वीरें शेयर कीं। जानकी ने लिखा है, आप में से अधिकांश लोग यह जानते होंगे कि मेरे पति को भी 2 सप्ताह पहले कोरोना हुआ था। मुझे भी कुछ दिनों बाद लक्षण देखने को मिले।

11 महीने के बेटे को भी हुआ कोरोना
जानकी ने आगे लिखा कि, मैंने सोचा था कि बहन की शादी में शामिल नहीं होना सबसे बुरा था लेकिन कोविड ने मुझे महसूस कराया कि इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता। मेरे सकारात्मक परीक्षण के एक दिन बाद सूफी को बुखार होने लगा और कम होने का नाम ही नहीं ले रहा था।हम उसे आधी रात में अस्पताल ले गए जब उसका बुखार 104.2 पार कर गया। मेरे बच्चे ने आईसीयू में बहुत कठिन दिन गुजारे। मेरा फाइटर इन सब से गुजरा है।
पत्नी जानकी ने दिया हेल्थ अपडेट
उन्होंने आगे लिखा कि, एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाने से लेकर उसके शरीर के तापमान को कम करने के लिए ब्लड टेस्ट करने से लेकर, आरटीपीसीआर, एंटीबायोटिक्स और इंजेक्शन लगाने तक। कभी-कभी, मुझे आश्चर्य होता है कि इस छोटे से इंसान को इन सबका सामना करने की इतनी ताकत कैसे मिली? अस्पताल में अकेले-अकेले बेटे को संभालते बुरी तरह थक गई थी। तब अहसास भी नहीं था कि मुझे यह थकान इसलिए है क्योंकि मैं भी कोविड पॉजिटिव हूं।'
जानकी ने नैनी को दिया धन्यवाद
जानकी ने बताया कि, सूफी लगभग तीन दिन के बाद बेटे का बुखार टूटा। जानकी ने अपनी नैनी को भी धन्यवाद दिया है, जिन्होंने कोविड आईसीयू में उनके बच्चे की देखभाल की। जानकी ने इस पोस्ट में अपनी नैनी का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया। जानकी ने लिखा, 'मैं नैनी का भी शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने कोविड आईसीयू में आकर मेरे सूफी की देखभाल करने का फैसला किया। उन्होंने पहले दो दिन बेटे का ख्याल रखा क्योंकि मैं इस हालत में नहीं थी। मेरी बॉडी जवाब दे चुकी थी।'












Click it and Unblock the Notifications