अक्किनेनी नागार्जुन की बहन नागा सरोजा का हुआ निधन, जानें क्यों और कैसे हुई उनकी मौत
Naga Saroja Passed Away: साउथ फिल्मों के फेमस स्टार अक्किनेनी नागार्जुन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस समय अक्किनेनी नागार्जुन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खबर है कि नागार्जुन की बहन नागा सरोजा का निधन हो गया है। साउथ एक्टर अक्किनेनी राव और अक्किनेनी नागार्जुन की बहन नागा पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। हाल ही में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
नागा सरोजा लंबे समय से बीमार थीं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्किनेनी नागार्जुन की बहन नागा सरोजा लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत थी। आखिरकार वह अपनी बीमारी से जंग हार गईं और उन्होंने दम तोड़ा दिया। वहीं अक्किनेनी परिवार में इस समय दुख का माहौल है।

अक्किनेनी नागार्जुन की बड़ी बहन
आपको बता दें कि नागा सरोजा, अक्किनेनी नागार्जुन की बड़ी बहन थीं। नागार्जुन कुल पांच भाई बहन हैं। नागा सरोजा तीसरे नंबर की बहन थीं। अक्किनेनी नागार्जुन के पिता का नाम अक्किनेनी नागेश्वर राव है। उन्होंने साल 1949 में अन्नपूर्णा अक्किनेनी के साथ शादी की थी।
नागार्जुन ने दो शादियां की हैं
जानकारी के अनुसार साउथ के फेमस एक्टर अक्किनेनी नागार्जुन ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी साउथ के मशहूर एक्टर नागा चैतन्य की मां के साथ हुई थी। हालांकि दोनों का साल 1990 में तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस और डांसर अमाला अक्किनेनी से शादी की है।












Click it and Unblock the Notifications