Nagarjuna Net Worth: 3200 हजार करोड़ की नेटवर्थ, एक फिल्म के वसूलते हैं करोड़ो, लग्जरी लाइफ जीते हैं नागार्जुन

Nagarjuna Net Worth: साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में शानदार फिल्में कर फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई है। उनकी इनकम का सोर्स एक्टिंग नहीं बल्कि कई दूसरी चीजें भी हैं।

बता दें कि, नागार्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री से ही नबीं बल्कि हिंदी सिनेमा से भी जुड़े हैं। उन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्में दी हैं। नागार्जुन एक बेहतरीन अभिनेता के साथ-साथ निर्माता और बिजनेसमैन भी हैं जिससे उनकी तगड़ी कमाई होती है। आइए डालते हैं नागार्जुन की कुल कितनी संपत्ति है।

Nagarjuna

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागार्जुन की कुल संपत्ति 410 मिलियन डॉलर यानी 32 हजार करोड़ के करीब हो गई है। इसके अलावा वह फिल्मों के लिए 20 करोड़ से ज्यादा फीस चार्ज करते हैं। नागार्जुन एक्टर के साथ ही प्रोड्यूसर भी हैं। वह अन्नापूर्णा स्टूडियो के नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं।

इसके अलावा एक्टर ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 2 करोड़ बतौर फीस लेते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ज्वैलरी ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए 2 करोड़ रुपए लिए हैं। इसके अलावा एक्टर की महीने की कमाई लगभग 15 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा, वह एन3 रियल्टी एंटरप्राइजेज, एक रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन फर्म के भी हेड हैं।

बिजनेस के अलावा नागार्जुन खेल जगत में भी पैसा निवेश करते हैं। वह कई स्पोर्ट्स टीमों के मालिक हैं। इसमें इंडियन बैडमिंटन लीग का मुंबई मास्टर्स, एफआईएम सुपरस्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में माही रेसिंग टीम इंडिया शामिल हैं। इन सबके अलावा एक्टर की कमाई विज्ञापन से भी होती है।

फिल्मों और बिजनेस से खूब पैसा तो नागार्जुन कमाते ही हैं साथ ही वह करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। एक्टर के पास हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में 4,000 वर्ग फुट की संपत्ति है। एक्टर के बंगले की कीमत 45 करोड़ रुपए से ज्यादा की है। इसके अलावा उनके गैराज में कई लग्जरी गाड़ियां हैं। जिसमें बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज़ (BMW 7), ऑडी ए7 (Audi A7) और बीएमडब्ल्यू एम6 (BMW M6) है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+