नागार्जुन की एक्स बहू सामंथा रुथ प्रभु इलाज के लिए जा रही हैं साउथ कोरिया, भारत में क्या हुई परेशानी

Samantha Ruth Prabhu: साउथ के मेगा स्टार नागार्जुन की एक्स बहू एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को मायोसिटिस नाम की एक गंभीर बीमारी हो गई है जिसके इलाज के लिए वह जल्द ही साउथ कोरिया का रुख करेंगी।

Samantha Ruth Prabhu: साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी एक्टिगं के साथ साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी फेमस है। लोग उनकी खूबसूरती और फिटनेस के दीवाने हैं। हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु को साउथ की फिल्म 'यशोदा' में देखा गया था जिसे दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि लोगों की मानें तो फिल्म में सामंथा की एक्टिंग काबिले तारीफ है। कुछ दिनों पहले ही पता चला था कि एक्ट्रेस सामंथा की तबियत थोड़ी खराब चल रही है और वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। हालांकि उनके इस दुख के समय में उनके एक्स ससुराल वाले उनके साथ खड़े हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया था कि उन्हें मायोसिटिस नामक एक गंभीर बीमारी हुई है। सामंथ ने इस बीमारी और अपनी तबीयत के बारे में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट लिखा था। अब खबर है कि सामंथा रुथ प्रभु अपनी बीमारी के अच्छे ट्रीटमेंट के लिए साउथ कोरिया जा रही हैं।

इलाज के लिए साउथ कोरिया जा रही हैं सामंथा

इलाज के लिए साउथ कोरिया जा रही हैं सामंथा

आपको बता दें कि साउथ फिल्म इंड्रस्टी की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने गत अक्टूबर महीने में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह मायोसिटिस नाम की बीमारी से लड़ रही हैं। उन्होंने अपनी बीमारी की जानकारी देते हुए जो तस्वीर शेयर की थी वो अस्पताल की थी। सामंथा ने बताया था कि हाल ही में उन्हें इस ऑटोइम्यून डिजीज के बारे में पता लगा है, जिसे ठीक होने में थोड़ा लंबा समय लग सकता है। अब एक्ट्रेस ने अपने इलाज के लिए साउथ कोरिया जाने का फैसला किया है।

सामंथा आयुर्वेदिक दवाइयों का इलाज चाहती थीं

सामंथा आयुर्वेदिक दवाइयों का इलाज चाहती थीं

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इससे पहले सामंथा रुथ प्रबभु अपनी इस बीमारी के इलाज के लिए अमेरिका गई थीं। हालांकि वह कुछ ही दिनों में भारत लौट आई थीं और यहीं पर अपना इलाज करा रही थीं। जानकारी के अनुसार सामंथा को जैसी उम्मीद थी वह उतनी तेजी से ठीक नहीं हो पा रही थीं। वहीं सामंथा आयुर्वेदिक दवाइयों का इलाज चाहती थीं। ऐसे में अब खबर है कि वह साउथ कोरिया से ट्रीटमेंट लेने जा रही हैं।

कुछ महीनों तक साउथ कोरिया में रहेंगी सामंथा

कुछ महीनों तक साउथ कोरिया में रहेंगी सामंथा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा रुथ प्रभु कुछ महीनों के लिए साउथ कोरिया में ही रहेंगी। वह चाहती हैं कि साउथ कोरिया में इलाज से उनकी हेल्थ में सुधार हो जाए और वह फिल्म 'खुशी' के सेट पर जल्द से जल्द लौट सकें। आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु अपनी अपकमिंग फिल्म खुशी के शूटिंग में बिजी चल रही थीं जब उन्हें अपनी इस बीमारी के बारे में पता चला था। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा भी नजर आने वाले हैं।

एक्स पति ने बढ़ाया मदद का हाथ

एक्स पति ने बढ़ाया मदद का हाथ

सामंथा रुथ प्रभु की बीमारी के बारे में जानने के बाद से फैंस उन्हें अपना प्यार और समर्थन दे रहे हैं। साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स ने भी इस हालत में सामांथा का सपोर्ट किया है। वहीं साउथ के सुपर स्टार नागार्जुन के बेटे और सामंथा के एक्स पति नागा चैतन्य और एक्स देवर अखिल अक्किनेनी ने भी सामंथा की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

क्या है मायोसिटिस बीमारी

क्या है मायोसिटिस बीमारी

जानकारी के अनुसार मायोसिटिस एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है, जो कई बीमारियों का समूह बताया जाता है। बताया जाता है कि यह रोगी के शरीर को धीरे-धीरे कमजोर कर देती है और सबसे बड़ी समस्या ये है कि इसका कोई पुख्ता इलाज डॉक्टर्स के पास अभी तक नहीं है। मायोसिटिस से जूझ रहे रोगी के शरीर में अंदर से सूजन आने लगती है। यह सूजन पहले तो कंधे, हाथ, पैर, जांघ, कमर और कूल्हों की मांसपेशियों में आती है, लेकिन यह खतरनाक तब हो जाती है जब खाने की नली, दिल और फेफड़ों पर भी इसका असर होने लगता है।

सामंथा की आनेवाली फिल्में

सामंथा की आनेवाली फिल्में

सामंथा रुथ प्रभु ने 'द फैमिली मैन 2' के साथ अपना बॉलीवुड डिजिटल डेब्यू किया था। इस वेब सीरीज में सामंथा एक आत्मघाती मिशन पर श्रीलंकाई सेनानी के रूप में नजर आई थीं। सामंथा कथित तौर पर रूसो ब्रदर की फिल्म में भी दिखाई देंगी। सामंथा को आखिरी बार फिल्म 'काथुवाकुला रेंदु काधल' में देखा गया था, जिसमें विजय सेतुपति और नयनतारा भी थे। सामंथा फिल्म 'शाकुंतलम' में भी नजर आएंगी। सामंथा रूथ प्रभु जल्द ही डाउनटन एबे के निर्देशक फिलिप जॉन के साथ 'अरेंजमेंट ऑफ लव' नाम की एक फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+