नागार्जुन ने सुधार ली गलती, दिव्यांग फैन को लगाया गले और कही ऐसी बात, वीडियो हुआ वायरल
Nagarjuna: साउथ के फेमस एक्टर नागार्जुन ने हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एक ऐसी हरकत की थी जिसके चलते लोग उन्हें ट्रोल करने लगे थे। एक्टर का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद से लोग उन पर भड़क गए थे और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे थे।
नागार्जुन ने एयरपोर्ट पर की थी ऐसी हरकत
हाल ही में नागार्जुन को साउथ के एक और फेमस एक्टर धनुष के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां एक्टर के बॉडीगार्ड ने एक बुजुर्ग और दिव्यांग फैन के साथ बदसलूकी की थी और उसे जोरदार धक्का मारा था।

नागार्जुन पर बौखलाए थे लोग
नागार्जुन का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया था। इसके बाद से ही नागार्जुन और धनुष दोनों को लेकर जनता बौखला गई थी। हालांकि बाद में नागार्जुन की तरफ से माफीनामा भी जारी किया गया था और अब एक्टर खुद उस विकलांग फैन से मिलने भी पहुंचे थे।
एक्टर ने की दिव्यांग फैन से मुलाकात
आज यानी 26 जून 2024 को नागार्जुन ने मुंबई एयरपोर्ट पर उस फैन से मुलाकात की, जिसको उनके बॉडीगार्ड ने धक्का मारा था। एक्टर न सिर्फ दिव्यांग फैन से मिले, बल्कि उसे गले भी लगाया। इस दौरान एक्टर के फैन की खुशी देखने लायक थी।
फैन को एक्टर के बॉडीगार्ड ने मारा था धक्का
आपको बता दें कि इससे पहले जब नागार्जुन मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे तो उनका ये दिव्यांग फैन उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहता थ। वो दिव्यांग शख्स उनके काफी करीब पहुंच जाता है। ये देख नागार्जुन का बॉडीगार्ड उन्हें पकड़कर दूसरी तरफ जोरदार धक्का दे देता है। वो बुजुर्ग को इतनी तेज धक्का देता है कि वो जमीन पर गिर जाते हैं लेकिन वहां खड़ा दूसरा साथी उन्हें पकड़ लेता है।
इस घटना के लिए नागार्जुन ने मांगी थी माफी
हालांकि बाद में नागार्जुन ने अपने एक्ट हैंडल पर इस घटना के लिए माफी मांगी थी। एक ट्वीट में वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा था- मुझे अभी इस बारे में पता चला... ऐसा नहीं होना चाहिए था। मैं उस सज्जन से माफी मांगता हूं और भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए जरूरी सावधानी बरतूंगा।












Click it and Unblock the Notifications