नागा-शोभिता की सगाई से दुखी है परिवार! होने वाली बहू नहीं करते इंस्टा पर फॉलो, सामने आया सच
Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Wedding: साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के 3 साल बाद अब एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली। जानकारी के मुताबिक, कपल जल्द ही शादी कर सकते हैं।
बता दें कि, नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब कपल ने इस साल 8 अगस्त को सगाई कर ली। अब नागा लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि नागा की मैटरनिटी फैमिली उनके इस रिश्ते से खुश नहीं है।

दरअसल, नागा चैतन्य साउथ स्टार नागार्जुन और उनकी पहली पत्नी लक्ष्मी दग्गुबाती के बेटे हैं। साउथ इंडस्ट्री में उनका भी काफी नाम है। जब नागा और सामंथा रुथ प्रभु की शादी हुई तो वह इस रिश्ते से काफी खुश थीं और एक्ट्रेस का अच्छे से वेलकम किया गया था। लेकिन जब नागा और सामंथा का तलाक हुआ तो एक्टर के परिवार के कई ऐसे सदस्य हैं जो इस रिश्ते के टूटने से खुश नहीं थे।
हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, दग्गुबाती परिवार और नागा चैतन्य की दूसरी होने वाली पत्नी शोभिता के बीच बॉन्डिंग पहले जैसी नहीं हैं। दावा किया जा रहा है कि, वेंकटेश दग्गुबाती, राणा दग्गुबाती और मालविका दग्गुबाती जैसे दग्गुबाती परिवार के सदस्य शोभिता को सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं करते हैं। इससे दग्गुबाती और अक्किनेनी परिवारों के बीच तनाव की अटकलें लगने लगी हैं।
दोनों परिवारों के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि दोनों परिवारों के बीच तनाव के ऐसे सभी दावे और अटकलें झूठी हैं। सूत्र ने बताया कि नागा चैतन्य के साथ सगाई के बाद दग्गुबाती परिवार ने शोभिता के लिए एक पार्टी कर सगाई को अच्छे से सेलिब्रेट किया था। हालांकि नागा के परिवार की तरफ से इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।
बता दें कि, लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने साल 2017 में शादी की थी। लेकिन ये शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और कपल ने साल 2021 में तलाक ले लिया। इस शादी के टूटने से सामंथा डिप्रेशन में चली गई थीं। हालांकि अब वह काफी मूव ऑन कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: Naga-Sobhita Engagement: नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला की हो गई सगाई, सामने आई पहली तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications